Kumaon Weather News Update : बारिश की संभावना नहीं, अगले चार दिन साफ रहेगा मौसम

Kumaon Weather News Update मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। गुनगुनी धूप छाई रहेगी। हालांकि पारा थोड़ा नीचे जरूर आएगा। यानी ठंड और बढ़ेगी। कुमाऊं के पहाड़ी से लेकर मैदानी जिलों तक यही स्थिति रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 07:19 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 07:19 AM (IST)
Kumaon Weather News Update :  बारिश की संभावना नहीं, अगले चार दिन साफ रहेगा मौसम
Kumaon Weather News Update : बारिश की संभावना नहीं, अगले चार दिन साफ रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। गुनगुनी धूप छाई रहेगी। हालांकि, पारा थोड़ा नीचे जरूर आएगा। यानी ठंड और बढ़ेगी। कुमाऊं के पहाड़ी से लेकर मैदानी जिलों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से कहीं कोई अलर्ट नहीं है। वहीं ठंड बढ़ने की वजह से गर्म कपड़ों के कारोबार में भी उछाल आ रहा है। 17 से 20 नवंबर तक ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिले का मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री होगा।

पानी की वजह से नहीं होगा खनन

पिछले महीने 18 और 19 तारीख को पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई थी। उसके बाद से गौला नदी उफान पर आ गई। भले कुछ दिनों से पहाड़ और मैदानी जिले में बारिश नहीं हुई। लेकिन गौला का पानी अब भी कम नहीं हुआ। यही वजह है कि वन निगम की तरफ से अभी भी खनन सत्र शुरू नहीं करवाया जा सका। जबकि हर साल दीवाली के बाद निकासी शुरू हो जाती थी। उम्मीद है कि 3-4 दिन बाद गेट खोले जाए।

अब पड़ेगी रेन बसेरों की जरूरत

नवंबर की विदाई के साथ ही ठंड बढ़ने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में बेसहारा और परेशान लोगों के लिए रेन बसेरों की जरूरत पड़ेगी।हालांकि, अभी इसे लेकर कोई तैयारी नहीं की गई। रात्रि ठिकाने बनाने के साथ ही अलाव व्यवस्था भी करनी पड़ेगी।

स्टेशन वार तापमान

शहर            अधिकतम    न्यूनतम

अल्मोड़ा        23.7           7.5

बागेश्वर          25.2           11.1

हल्द्वानी         24.7           16.2

रुद्रपुर           27.5           12.6

नैनीताल        15.1            6.6

chat bot
आपका साथी