Kumaon Weather News Update : कुमाऊं घूमने का मन बना रहे हैं तो आ जाएं, अगले पांच दिन मौसम देगा साथ

Kumaon Weather News Update मौसम को लेकर राहत की खबर है। नेपाल से लगे सीमांत पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले को छाेड़ दें तो कुमाऊं के बाकी जिलों में आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:34 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:34 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं घूमने का मन बना रहे हैं तो आ जाएं, अगले पांच दिन मौसम देगा साथ
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं घूमने का मन बना रहे हैं तो आ जाएं, पांच दिन मौसम देगा साथ

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम को लेकर राहत की खबर है। नेपाल से लगे सीमांत पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले को छाेड़ दें तो कुमाऊं के बाकी जिलों में आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों व ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने तराई-भाबर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में उत्तराखंड विशेषकर कुमाऊं घूमने आने वालों के लिए मौसम सुहावना हो चला है। वहीं, मैदानी इलाकों में खेतों की जुताई तक खरपतवार नष्ट करने का अच्छा समय है। पर्वतीय जिलों में भी तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जगहों पर बारिश की हल्की बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन                अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी              35.2                25.7

नैनीताल              23.0                 15.0

मुक्तेश्वर             22.4                 14.7

अल्मोड़ा               27.0                 17.0

चम्पावत              22.5                  17.0

पिथौरागढ़            26.0                 15.0

दो दिन में पांच डिग्री बढ़ा पारा

मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में तेजी आई है। हल्द्वानी में दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हा चुकी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिल स्टेशन मुक्तेश्वर व नैनीताल के तापमान में भी सुधार हुआ है। यहां पारा 22 से 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। अनलॉक के बाद इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने के लिए मौसम सुहावना हो चला है। मुक्तेश्वर, नैनीताल, भीमताल, जागेश्वर, कटारमल आदि जगहों पर घूमने के लिए जाया जा सकता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी