सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता में कोई कार्रवाई नहीं, भूमि कब्जाने पर कांग्रेस व भाजपा में चले थे लाठी डंडे

पहाड़गंज में नजूल भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ कब्जेदारों ने अभद्रता की गई। निगम के मानचित्रकार ने रम्पुरा पुलिस चौकी में तहरीर देकर सरकारी कार्यों में बांधा पहुंचाने अभद्रता करने का आरोप लगाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:57 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:57 AM (IST)
सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता में कोई कार्रवाई नहीं, भूमि कब्जाने पर कांग्रेस व भाजपा में चले थे लाठी डंडे
कोर्ट का आदेश है कि तहरीर आने पर प्रथमदृटया केस दर्ज किया जाना चाहिए।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : यो ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठता है। पहाड़गंज में नजूल भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ कब्जेदारों ने अभद्रता की गई। पीआरडी जवान भी घायल हो गया था। मामला बढ़ता देख टीम जान बचाकर बैरंग लौट गई थी। निगम के मानचित्रकार ने रम्पुरा पुलिस चौकी में तहरीर देकर सरकारी कार्यों में बांधा पहुंचाने, अभद्रता करने का आरोप लगाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हैरानी है कि 72 घंटे बाद भी आरोपितों पर केस दर्ज नहीं किया गया है। जबकि कोर्ट का आदेश है कि तहरीर आने पर प्रथमदृटया केस दर्ज किया जाना चाहिए।

मोहल्ला पहाड़गंज में नजूल भूमि पर एक ही समुदाय के दो लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, मगर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत होने पर कोई पक्ष कब्जा नहीं कर पा रहा था। इसकी शिकायतें नगर निगम को मिल रही थीं। शिकायत पर बुधवार को शिकायत पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मानचित्रकार राम सिंह, पीआरडी जवान बसंत के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों में लाठी- डंडे,बेलचा, हाकी चलने लगे।

टीम ने कब्जा हटाने का प्रयास किया तो दोनों के समर्थकों ने सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी , मानचित्रकार राम सिंह व पीआरडी जवान से अभद्रता व मारपीट करनी शुरू कर दी। इसमें पीआरडी जवान के सिर पर चोट लग गई और वह गिर गया था। मामला बढ़ने पर निगम की टीम जान बचाकर वहां से भाग गई। मानचित्रकार राम सिंह ने उसी दिन दोनों तरफ के कांग्रेस व भाजपा समर्थकों के खिलाफ रम्पुरा पुलिस चौकी में नामजद तहरीर दी थी। इसकी प्रतिलिपि सीओ को भी भेजी गई, मगर 72 घंटेबाद भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कार्रवाई न होने से निगम में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। चौकी इंचार्ज रम्पुरा अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वह घटना के समय नहीं थे। गुरुवार को ही मध्यप्रदेश से वापस लौटे हैं। मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी