उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन निर्मान अध्यक्ष तो डीके सिंह दूसरी बार बने महासचिव

उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन की पदाधिकारियों और विशेष बोर्ड के सदस्यों का चुनाव हुआ। जिसमें संघ निर्मान मुखर्जी को अध्यक्ष एवं डा. डीके सिंह दूसरी बार महासचिव पद पर चुने गए। इस दौरान द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने कहा कि एक खिलाड़ी को बेहतर बनाने के लिए कोच होने चाहिए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:23 PM (IST)
उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन निर्मान अध्यक्ष तो डीके सिंह दूसरी बार बने महासचिव
उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन निर्मान अध्यक्ष तो डीके सिंह दूसरी बार बने महासचिव

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन की पदाधिकारियों और विशेष बोर्ड के सदस्यों का चुनाव हुआ। जिसमें संघ निर्मान मुखर्जी को अध्यक्ष एवं डा. डीके सिंह दूसरी बार महासचिव पद पर चुने गए। इस दौरान द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने कहा कि एक खिलाड़ी को बेहतर बनाने के लिए कोच होने चाहिए। उनके लिए संसाधन और उनके खानपान की व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा।

रविवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से डीके सिंह को दोबारा महासचिव बनाया गया। इसके साथ ही महेश सिंह नेगी, रघुवीर सिंह रावत, और संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, सुभाष राणा और विमल चौधरी संयुक्त सचिव, महेश चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष पद से मनोनित किया गया। इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में विजय सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह खोलिया, गुरूचरन सिंह, महेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार और सुल्तान खान को बनाया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि ओलंपिक एसोसिएशन के प्रयासों से खिलाड़ियो की प्रतिभा निखारने का काम किया जाता है।

उन्होंने महासचिव डीके सिंह पर कहा कि वह ओलंपिक एसोसिएशन की एक मजबूत कड़ी हैं, जिन्होंने इसे मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर सुविधा मिलनी चाहिए। जिसके लिए एसोसिएशन तत्पर है। कहा कि यहां पर कोच का विस्तार करना बेहद जरूरी है। उत्तराखंड में अगर बेहतर कोच होंगे तभी वह खिलाड़ियों को बेहतर गुर सिखा पाएंगे। महासचिव डा. डीके सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाएं भारत के साथ ही अन्य देश-विदेशों में अपना लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी आगे बढ़कर खुद को साबित कर रही हैं। सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी