Kumaon Weather News Update : सर्द होने लगीं पहाड़ पर रातें, मैदानी इलाकों में पंखे की जरूरत हुई कम

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में बारिश की एक्टिविटी जारी है। इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है। कुमाऊं के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ बागेश्वर जिले व पर्यटन नगरी नैनीताल में तापमान की चाल तेज हुई है तो पिथौरागढ़ में पारा लुढका है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:57 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : सर्द होने लगीं पहाड़ पर रातें, मैदानी इलाकों में पंखे की जरूरत हुई कम
Kumaon Weather News Update : बागेश्वर व नैनीताल में पारे की चाल तेज, पिथौरागढ़ में लुढका पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बारिश की एक्टिविटी जारी है। इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है। कुमाऊं के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ बागेश्वर जिले व पर्यटन नगरी नैनीताल में तापमान की चाल तेज हुई है तो पिथौरागढ़ में पारा लुढका है। बदलते तापमान की वजह से मौसम में भी बदलाव महसूस होने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से पर्वतीय इलाकों में रातें सर्द होने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में पंखे की जरूरत कम महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन कुमाऊं के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगह तीव्र बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी        30.2            23.1

रुद्रपुर             32.2            25.4

नैनीताल         21.1           16.2

अल्मोड़ा         27.7           18.7

पिथौरागढ़       25.1           17.6

चम्पावत         24.7          16.6

बागेश्वर          29.1           21.5

जागेश्वर         20.0          15.6

हल्द्वानी में छाए रहे बादल, हवा सर्द

गुरुवार को हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान में कमी होने से सुबह के समय हवा ठंडी महसूस होने लगी है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अक्टूबर से मौसम में बदलाव आने लगेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने लगेगी। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास आ जाएगा तो पर्वतीय क्षेत्रों में 13 से 14 डिग्री तक पहुंचने लगेगा ।

chat bot
आपका साथी