नगर निगम हल्द्वानी के नए वार्डों को जल्द मिलेंगे कूड़ा वाहन, गीला व सूखा के अलावा तीसरी श्रेणी में उठेगा कूड़ा

नगर निगम के नए वार्डों को जल्द कूड़ा वाहन मिलने की उम्मीद है। नए वाहन में गीले सूखे कचरे के अलावा घरेलू परिसंकटमय अपशिष्ट को अलग-अलग डालने की व्यवस्था होगी। अनुबंधित एजेंसी ने सैंपल वाहन नगर निगम को उपलब्ध कराया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:16 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:16 AM (IST)
नगर निगम हल्द्वानी के नए वार्डों को जल्द मिलेंगे कूड़ा वाहन, गीला व सूखा के अलावा तीसरी श्रेणी में उठेगा कूड़ा
नगर निगम हल्द्वानी के नए वार्डों को जल्द मिलेेंगे कूड़ा वाहन

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : नगर निगम के नए वार्डों को जल्द कूड़ा वाहन मिलने की उम्मीद है। नए वाहन में गीले, सूखे कचरे के अलावा घरेलू परिसंकटमय अपशिष्ट को अलग-अलग डालने की व्यवस्था होगी। अनुबंधित एजेंसी ने सैंपल वाहन नगर निगम को उपलब्ध कराया है। यांत्रिक परीक्षण में तकनीकी रूप से उपयुक्त पाए जाने के बाद कूड़ा वाहनों की खेप निगम में पहुंचेगी।

नव सम्मिलित 27 वार्डों के लिए 38 कूड़ा वाहन खरीदे जाने हैं। इसके लिए निगम ने नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसकेएफडीसी) से जनवरी 2019 में 5.50 करोड़ का लोन लिया था। तीन महीने बाद किस्त की अदायगी होनी थी लेकिन कोरोना व बीएस-6 इंजन के चलते वाहन खरीद में देरी हुई। अब तक निगम 30 लाख रुपये से अधिक राशि ब्याज के रूप में जमा करा चुका है। अनुबंधित एजेंसी को वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस कराकर देना होगा।

यह है परिसंकटमय कूड़ा

ऐसा कूड़ा, जिसे अलग करते समय काम करने वाले के चोटिल होने का खतरा रहता है। सीएफएल, बैटरी, एलईडी, टार्च, सेल, ब्लेड आदि इस श्रेणी में आते हैं। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि कूड़ा वाहन जल्द मिलने की संभावना है। सफाई कर्मचारियों व चालकों की नियुक्ति पर मंथन चल रहा है। जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

वाहनों का अभी चलना मुश्किल

निगम को कूड़ा वाहन एक से दो सप्ताह के भीतर मिलने की उम्मीद है। वाहन मिलने के बाद भी कूड़ा उठान शुरू हो पाएगा, यह निश्चित नहीं है। दरअसल, नए वाहनों को चलाने के लिए चालक, परिचालक व सुपरवाइजर वेतन, वाहन डीजल व्यय, बीमा, रखरखाव के लिए सालाना दो करोड़ रुपये की जरूरत है। कोरोना काल में निगम की आय पहले से प्रभावित है।

पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए दौड़ी फाइल

नगर निगम के प्रस्तावित पेट्रोल पंप के लिए इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से अनुमति मिलने के बाद एनओसी की फाइल विभागों में दौडऩे लगी है। फायर, भूविज्ञानी, जिला पूर्ति, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोनिवि समेत आठ विभागों से एनओसी के बाद डीएम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर पंप खोलने की राह खुलेगी। नैनीताल रोड किनारे प्रस्तावित पंप पर पेट्रोल, डीजल के बाद भविष्य में सीएनजी भी देने की योजना है। पंप खुलने से निगम की आय में वृद्धि होगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी