नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को एक माह तक प्रवेश देने पर लगाई रोक

नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगने वाले दो नाकों पर नेपाली नागरिकों के भारत से नेपाल में प्रवेश करने पर एक माह तक की रोक लगा दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:56 AM (IST)
नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को एक माह तक प्रवेश देने पर लगाई रोक
नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को एक माह तक प्रवेश देने पर लगाई रोक

झूलाघाट ( पिथौरागढ़) जेएनएन : : नेपाल ने पिथौरागढ़ जिले के प्रमुख धारचूला और झूलाघाट पुल से अपने ही नागरिकों की आवाजाही अगले एक महीने के लिए रोक दी है। यहां से 16 सितंबर के बाद ही आना-जाना संभव हो सकेगा। इस बीच भारत में काम करने वाले नेपाली उत्तर प्रदेश व बिहार सहित दस नाकों से ही प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि नेपाल ने प्रतिबंध का कारण स्पष्ट नहीं किया है। 

कोरोना के कारण इस समय सभी नाके बंद हैं, लेकिन नेपाली नागरिकों की मांग पर पिथौरागढ़ और नेपाल के बैतड़ी व दार्चुला प्रशासन के बीच वार्ता के बाद झूलाघाट और धारचूला पुल कुछ समय के लिए खोले जाते हैं। वहीं, नेपाल से जुड़े जौलजीबी, एलागाड़,  सीता पुल, सुनखोली, बलुवाकोट पुल लॉकडाउन के बाद से ही नहीं खोले गए। इधर अब नेपाल सरकार के नए निर्देश के बाद एक माह तक जिले से कोई भी नेपाली अपने देश नहीं जा सकेगा। इस संबंध में आदेश नेपाल के सीमावर्ती दार्चुला जिला प्रशासन को मिल गया है। 

बस यहां से आवाजाही 

धारचूला और झूलाघाट पुल से प्रतिबंध के बाद नेपाल के झापा जिले के काकरभिट्टा,  मोरड़ जिले के रानी,  सिरहा जिले के माडर, रौतहट के गौर, पर्सा के वीरगंज, रुपंदेही के बेलहिया,  कपिलवस्तु के कृष्णा नगर, बांके जिले के जमुना, कैलाली के गोरीफंटा, कंचनपुर के गड्डा चौकी (बनबसा)  से ही नेपाली नागरिक अपने देश जा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी