पड़ोसी ने किया था विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, मैच हुआ बच्‍चे के साथ डीएनए

पिछले साल हल्‍द्वानी मेें राजपुरा की विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्षिप्त युवती की नवजात के डीएनए मिलान के बाद आरोपित पकड़ा गया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:21 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:21 AM (IST)
पड़ोसी ने किया था विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, मैच हुआ बच्‍चे के साथ डीएनए
पड़ोसी ने किया था विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, मैच हुआ बच्‍चे से डीएनए

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : पिछले साल हल्‍द्वानी मेें राजपुरा की विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्षिप्त युवती की नवजात के डीएनए मिलान के बाद आरोपित पकड़ा गया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पिछले साल सितंबर में एक विक्षिप्त युवती की तबियत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान युवती के आठ महीने के गर्भवती होने पर परिजनों को दुष्कर्म का पता चला था। इसके बाद पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि मामले में पुलिस ने 36 संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन उस समय दुष्कर्मी को पकडऩे में सफलता नहीं मिल पाई। पीडि़ता भी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस को दुष्कर्मी की जानकारी नहीं दे पाई। हालांकि पुलिस की जांच लगातार जारी रही। 

इसी दौरान पीडि़ता ने एक बेटी को जन्म दिया था। पुलिस ने तीन संदिग्धों के ब्लड संैपल लेकर नवजात से डीएनए मिलान के लिए भेजे। एक पड़ोसी का डीएनए बच्ची के डीएनए से मिल गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचक ने शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी