पड़ोसी ने किया था विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, प‍ीड़ि‍ता ने बच्‍ची को द‍िया जन्‍म, डीएनए मैच होने पर आरोपति को पुलिस ने पकड़ा

विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम के आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्षिप्त युवती की नवजात के डीएनए मिलान के बाद पुलिस को आरोपित को पकडऩे में सफलता मिली। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM (IST)
पड़ोसी ने किया था विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, प‍ीड़ि‍ता ने बच्‍ची को द‍िया जन्‍म, डीएनए मैच होने पर आरोपति को पुलिस ने पकड़ा
पीडि़ता भी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस को दुष्कर्मी की जानकारी नहीं दे पायी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पिछले साल रामपुरा की विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम के आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्षिप्त युवती की नवजात के डीएनए मिलान के बाद पुलिस को आरोपित को पकडऩे में सफलता मिली। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पिछले साल सितंबर माह में एक विक्षिप्त युवती की तबियत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान युवती के आठ महीने के गर्भवती होने पर परिजनों को दुष्कर्म की घटना का पता चला था। इसके बाद पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 36 संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन उस समय दुष्कर्मी को पकडऩे में सफलता नहीं मिल पायी।

पीडि़ता भी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पुलिस को दुष्कर्मी की जानकारी नहीं दे पायी। हालांकि पुलिस की जांच लगातार जारी रही। इसी दौरान पीडि़ता ने एक बेटी को जन्म दिया था। पुलिस ने तीन संदिग्धों के ब्लड सेंपल लेकर नवजात से डीएनए मिलान के लिए भेजे। एक पड़ोसी का डीएनए बच्ची के डीएनए से मिल गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचक ने शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा गया था।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी