कोरोना काल के दौरान नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों को कराया भोजन

लालकुआं में जरूरतमंदों एवं असहायों को रोजाना भोजन कराने वाली संस्था नेहा रोटी बैंक को समाज सेवा करते हुए दो पूरे हो गए। नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराकर रिकॉर्ड कायम किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:43 PM (IST)
कोरोना काल के दौरान नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों को कराया भोजन
कोरोना काल के दौरान नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों को कराया भोजन

लालकुआं, जागरण संवाददाता : लालकुआं में जरूरतमंदों एवं असहायों को रोजाना भोजन कराने वाली संस्था नेहा रोटी बैंक को समाज सेवा करते हुए दो वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने संस्था के काम को सराहा। इस मौके पर नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण करते हुए निरंतर असहायों को भोजन करा कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।

17 जून 2019 को मानव सेवा समिति के अध्यक्ष फिरोज खान की बहन नेहा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने नेहा की याद में गरीब और असहाय लोगों की मदद करने को ठानी। इसके लिए उन्होंने नेह रोटी बैंक नाम से संस्था शुरू की। इस दिशा में संस्था को सक्रिय तौर पर काम करते हुए दो वर्ष शुक्रवार को पूरे हो गए। कोरोना काल के दौरान नेहा रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराकर रिकॉर्ड कायम किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान क्षेत्र के तमाम ढाबे रेस्टोरेंट बंद रहे। एेसे में नेहा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों को भोजन कराकर मिशाल पेश की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा कर संस्था के कार्यों को जमकर सराहा। पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा कि नेहा रोटी बैंक से जुड़े समाजसेवी निस्वार्थ भाव से रात-रात तक क्षेत्र में घूम कर जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। यह सब वे व्यक्तिगत प्रयासों से कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि लोग नेहा रोटी बैंक के इस पुण्य काम में अपना सहयोग प्रदान करें।

संस्था के सदस्यों के किया पौधरोपण

नेहा रोटी बैंक के संस्थापक फिरोज खान और प्रबंधक बॉबी संभल ने संस्था के दो वर्ष पूरे होने पर राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ सभासद दीपक बत्रा, राहुल मित्तल, अनिल भट्ट, शोएब खान, अनिल राजभर, प्रकाश कुमार, विकेश कुमार, समीर खान, करण कुमार, रवि अनेजा, विनोद पांडे, प्रमांशु श्रीवास्तव, फैज खान, सुभाष कुमार, राहुल कुमार, सूरज बिष्ट, ऋतिक कुमार, गौरव गर्ग और रोहित पांडे ने भी मानव सेवा का संकल्प लिया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी