आत्मनिर्भर भारत पर लिखें निबंध, एनसीईआरटी देगा पुरस्कार Nainital News

आप सीबीएसई के विद्यार्थी हैं और आत्मनिर्भरत भारत के बारे में जानते हैं तो ऑनलाइन प्रतियोगिता में जरूर भाग लें।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:24 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत पर लिखें निबंध, एनसीईआरटी देगा पुरस्कार Nainital News
आत्मनिर्भर भारत पर लिखें निबंध, एनसीईआरटी देगा पुरस्कार Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : आप सीबीएसई के विद्यार्थी हैं और आत्मनिर्भरत भारत के बारे में जानते हैं तो ऑनलाइन प्रतियोगिता में जरूर भाग लें। सीबीएसई ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पत्र जारी किया है। नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थी आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत थीम पर 14 अगस्त तक 10 विषयों पर अपने विचार निबंध के रूप में innovate.mygov.in/essay-competition पर भेज सकते हैं। एनसीईआरटी की ओर से 30 बेहतरीन निबंध लिखने वालों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को 800 शब्द और सेकेंडरी के स्टूडेंट्स को 500 शब्द में निबंध लिखना होगा। पीडीएफ फार्मेंट में फाइल सब्मिट करनी होगी। फांट साइज इंग्लिश में 12 और हिंदी में 14 होना चाहिए।

निबंध के विषय

एक भारत श्रेष्ठ भारत, अनेकता में एकता, आत्मनिर्भर भारत में भारतीय संविधान व लोकतंत्र की बड़ी भूमिका, कोविड-19 और उसके बाद डिजिटल इंडिया की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत: देश के विकास में छात्रों की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत: लिंगभेद, जात-पात से आजादी, आत्मनिर्भर भारत: जैव विविधता और कृषि उन्नति से नए भारत का निर्माण, आत्मनिर्भर भारत में मेरे कर्त्तव्य और जिम्मेदारी।

chat bot
आपका साथी