हल्द्वानी के नारायण ने दो-दो दिन पानी पीकर एंबुलेंस चलाकर बचाई मरीजों की जान

वह क्रिटिकल मरीजों को शहर के अस्पतालों में लाने के अलावा दिल्ली चंडीगढ़ लखनऊ व बरेली के अस्पतालों तक ले गए। कोरोना काल से अब तक उनको करीब 30 बार दो-दो चक्कर दिल्ली या चंडीगढ़ के लिए लगातार लगाने पड़ गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:07 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:07 AM (IST)
हल्द्वानी के नारायण ने दो-दो दिन पानी पीकर एंबुलेंस चलाकर बचाई मरीजों की जान
72 घंटे तक लगातार एंबुलेंस चलाने के साथ लॉकडाउन में खाने तक के लिए कुछ नहीं मिलता था।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कोरोना महामारी के समय एंबुलेंस चालक दिनरात सेवा कर मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं। कई एंबुलेंस चालक दो-दो दिन तक केवल पानी पीकर दिनरात मरीजों को अस्पतालों को पहुंचा रहे हैं। ऐसे ही एक एंबुलेंस चालक नारायण मेहरा भी है। कोरोना काल से ही क्रिटिकल मरीजों को वह शहर के अस्पतालों के साथ ही दूसरे राज्यों के अस्पतालों तक ढो रहे हैं।

देवलचौड़ में रहने वाले नारायण मेहरा आइसीयू एंबुलेंस चलाते हैं। कोरोना काल की शुरुआत से ही उन पर मरीजों को जल्द अस्पताल तक पहुंचाने का दबाव बढ़ गया। नारायण बताते हैं कि पिछले साल 22 मार्च को लॉकडाउन लगते ही उनकी कोविड डयूटी लग गयी थी। अनलाक के बाद भी उनकी डयूटी वैक्सीन लाने में लगायी गई। इसके साथ ही वह क्रिटिकल मरीजों को शहर के अस्पतालों में लाने के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ व बरेली के अस्पतालों तक ले गए। कोरोना काल से अब तक उनको करीब 30 बार दो-दो चक्कर दिल्ली या चंडीगढ़ के लिए लगातार लगाने पड़ गए।

72 घंटे तक लगातार एंबुलेंस चलाने के साथ ही लॉकडाउन की वजह से रास्ते में खाने तक के लिए कुछ नहीं मिलता था। वह पानी पीकर या कहीं-कहीं पेट्रोल पंप में बिकती मिलने पर कोल्ड ड्रिंक पीकर गंतव्य के लिए निकल पड़ते हैं। एंबुलेंस से क्रिटिकल मरीजों को समय तक अस्पतालों में पहुंचाने के साथ ही नारायण शवों का निश्शुल्क दाह संस्कार भी कर रहे हैं। नारायण देवभूमि एंबुलेंस सेवा समिति से जुड़े हैं। नारायण बताते हैं कि कई मृतकों को जलाने तक के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। वह ऐसे शवों का दाह संस्कार पीपीई किट पहनकर संस्था के माध्यम से निश्शुल्क करते हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी