शिकायत सुनने को नैनीताल नगर पालिका जारी करेगा टोल फ्री नंबर

नैनीताल नगर पालिका की नई बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद शहर की सफाइ व्यवस्था में सुधार दिखने लगा है।

By Edited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 05:33 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:08 AM (IST)
शिकायत सुनने को नैनीताल नगर पालिका जारी करेगा टोल फ्री नंबर
शिकायत सुनने को नैनीताल नगर पालिका जारी करेगा टोल फ्री नंबर

नैनीताल, जेएनएन : नगर पालिका की नई बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार दिखने लगा है। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी खुद सभासदों के साथ वार्डवार भ्रमण कर इसकी मॉनीट¨रग कर रहे हैं। अब तक 15 में से 10 वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा चुका है। पालिका इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी करने वाला है, जिसके माध्यम से शहरवासी घर बैठे सफाई समेत पालिका से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।
पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि जल्द ही बोर्ड बैठक में घर-घर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया फिलहाल चंद मोहल्लों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। दो हजार डस्टबिन मुहैया कराए गए हैं। बोर्ड बैठक के बाद और डस्टबिन बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही पालिका की वेबसाइट भी अपडेट कर दी जाएगी। शहरवासी इसके माध्यम से भी सुझाव दे सकेंगे। नेगी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान काटा जाएगा।
शनिवार को नैनीताल क्लब वार्ड में अभियान चलाया गया, जिसमें सभासद सपना बिष्ट, सुरेश चंद्र, भगवत रावत, मनोज जगाती, मोहन नेगी, दया सुयाल, गजाला कमाल, सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, हरीश मेलकानी शामिल थे।

वाट्सएप ग्रुप से भी लिया जा रहा एक्शन
निकाय चुनाव प्रचार में एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश महासचिव सूरज पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी व चेयरमैन बने सचिन नेगी के पक्ष में प्रचार को वाट्सएप ग्रुप बनाया था। जीतने के बाद इस ग्रुप को चेयरमैन ने शिकायत एवं सुझाव ग्रुप में बदल दिया है। फिलहाल ग्रुप से करीब डेढ़ सौ लोगों को जोड़ा गया है। ग्रुप में गंदगी से संबंधित फोटो अपलोड होते हुए पालिकाध्यक्ष द्वारा एक्शन लिया जाता है। संबंधित सफाई कर्मी कूड़ादान साफ होने के बाद की भी फोटो अपलोड करता है।

यह भी पढ़ें : एप के जरिए सीधे वित्त मंत्री से करें शिकायत, तुरंत होगा निस्‍तारण

chat bot
आपका साथी