संक्रमण से जंग जीतकर वापस लौटे नैनीताल पालिकाध्यक्ष संजय नेगी

दो माह पूर्व संक्रमित हुए पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने संक्रमण से जंग जीत करीब दो माह बाद दोबारा कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को उनके कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:59 PM (IST)
संक्रमण से जंग जीतकर वापस लौटे नैनीताल पालिकाध्यक्ष संजय नेगी
संक्रमण से जंग जीत वापस लौटे नैनीताल पालिकाध्यक्ष संजय नेगी

नैनीताल, जगारण संवाददाता : दो माह पूर्व संक्रमित हुए पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने संक्रमण से जंग जीत करीब दो माह बाद दोबारा कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को उनके कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बता दें कि 20 अप्रैल को पालिका अध्यक्ष सचिन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कुछ दिन होम आइसोलेशन पर रहने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां काफी उपचार के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आया। मगर लंबे समय तक भर्ती रहने के बाद धीरे-धीरे उनकी हालत सुधरने लगी।

संक्रमण से उभरने पर चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी तो दे दी मगर संक्रमण के चलते काफी कमजोरी आने के कारण वह बीते दो माह से पालिका नहीं आए। मंगलवार को करीब दो माह बाद जब वह पालिका कार्यालय पहुंचे तो देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी