पांच घंटे तक बागेश्‍वर में तेंदुए की दहशत, काफी मशक्‍कत के बाद वनकर्मियों ने कैद किया

बागेश्‍वर में तेंदुएं ने बुधवार की सुबह वार्ड के लोगों और वन विभाग की टीम को खूब छकाया। जंगल से भटककर आया आबादी में घुसा तेंदुआं पहले काफी देर तक झाडि़यों में दुबका रहा और फिर पास के ही एक घर के बाथरूम में जा घुसा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:22 PM (IST)
पांच घंटे तक बागेश्‍वर में तेंदुए की दहशत, काफी मशक्‍कत के बाद वनकर्मियों ने कैद किया
पांच घंटे तक बागेश्‍वर में तेंदुए की दहशत, काफी मशक्‍कत के बाद वनकर्मियों ने कैद किया

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्‍वर में तेंदुएं ने बुधवार की सुबह वार्ड के लोगों और वन विभाग की टीम को खूब छकाया। जंगल से भटककर आया आबादी में घुसा तेंदुआं पहले काफी देर तक झाडि़यों में दुबका रहा और फिर पास के ही एक घर के बाथरूम में जा घुसा। लोगों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने काफी मशक्‍कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पिजड़े में कैद किया। उसकी उम्र सात वर्ष बताई जा रही है। तेंदुओं को फिलहाल अल्‍मोड़ा रेस्‍क्‍यू सेंटरर भेजा जाएगा।  

बागेश्‍वर के नारायण देव वार्ड में करीब आठ बजे जंगल से भटक कर एक तेंदुआ पहुंच गया। लोगों की नजर में आने के बाद दहशत मच गया। शोर मचा तो तेंदुआ डर के कारण झाड़ी में जा छिपा । जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने वन विभाग को दी। सुबह करीब साढ़े दस वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तके उसने कोई हरकत नहीं की। वन विभाग की टीम ने झाड़ियों को हिलाना शुरू किया। हरकत करते ही गुलदार झाड़ियों से निकल कर आबादी की ओर भागा।

भागते हुए पास ही में 100 मीटर दूरी पर संतोष सिंह दफोटी के घर में बाथरूम में जा घुसा। लोगों ने तेजी दिखाते हुए उसे वहीं बंद कर दिया। 12 बजे करीब वन विभाग का पिजड़ा आया। उसके बाद गुलदार को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया गया। पशु चिकित्सकों ने ट्रेंकुलाइजर गन से गुलदार को बेहोश किया और उसके बाद बाथरूम से निकाला। वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई गुलदार की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। पूरी तरीके से स्वस्थ है। गुलदार को अल्मोड़ा भेज जाएगा।

chat bot
आपका साथी