सरसो तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का बजट, एक माह में 30 से 40 गुना बढ़ गए दाम

अब रसोई का बजट तेल ने बिगाड़ दिया है। दिसंबर से लेकर अब तक खाद्य तेल में 30 से 40 रुपये प्रति लीटर तक की बढोतरी हुई है। जो सरसों का तेल दिसंबर में 100 रुपये प्रति लीटर फुटकर मिल रहा था वो अब 143 रुपये तक जा पहुंचा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 07:23 AM (IST)
सरसो तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का बजट, एक माह में 30 से 40 गुना बढ़ गए दाम
महंगा पड़ेगा तेल में तड़का, एक माह में 30 से 40 गुना दाम बढ़े

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : सब्जी, दाल के बाद अब रसोई का बजट तेल ने बिगाड़ दिया है। आलम ये है कि दिसंबर से लेकर अब तक खाद्य तेल में 30 से 40 रुपये प्रति लीटर तक की बढोतरी हुई है। जो सरसों का तेल दिसंबर में 100 रुपये प्रति लीटर तक फुटकर दाम में मिल रहा था वो अब 143 रुपये तक जा पहुंचा है। इतना ही नहीं, रिफाइंड तेल भी 90 से बढ़कर 128 रुपये प्रति लीटर तक हो चला है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ाना लाजिमी है। हालांकि, फुटकर और थोक कारोबारियों की मानें तो तेल के दाम बढऩे की कोई खास वजह नहीं है। इस बार ठंड अधिक होने व खपत बढऩे के कारण दाम में इजाफा लगातार जारी है।

तेल का टिन भी महंगा

जिन घरों या रेस्टोरेंटों में तेल की अधिक खपत होती है वे तेल का टिन खरीदना ही पसंद करते हैं। एक टिन 15 लीटर का होता है। फुटकर कारोबारियों की मानें तो सरसों का टिन अब 650 रुपये बढ़कर 2150 रुपये का हो गया है। जबकि, रिफाइंड का टिन भी 570 रुपये बढ़कर 1920 रुपये का मिल रहा है।

थोक के दाम भी बढ़े

हल्द्वानी मंडी से रोजाना पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य सामग्री सप्लाई की जाती है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल समेत गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में भी हल्द्वानी मंडी से ही माल सप्लाई होता है। ऐसा नहीं है कि खाद्य तेल के दाम केवल फुटकर में ही बढ़े हैं। मंडी के थोक कारोबारी विपिन कुमार ने बताया कि थोक में सरसों का तेल चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है जबकि, रिफाइंड में भी आठ से दस रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

एक माह में फुटकर में तेल के दाम (टिन के दाम)

तेल                पहले             अब

सरसों            1500             2150

रिफाइंड        1350             1920

तेल के दाम फुटकर में (प्रति लीटर)

सरसों            100              143

रिफाइंड         90                128

chat bot
आपका साथी