नैनीताल में अब हर वार्ड में जैविक खाद तैयार करेगी पालिका, पोस्ट पिट में निस्तारित किया जाएगा जैविक कूड़ा

रामनगर पालिका को अब शहर से निकलने वाले जैविक कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। पालिका के वार्ड स्तर पर ही कूड़े से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जिसकी शुरुआत कृष्णापुर वार्ड से कर दी गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:25 PM (IST)
नैनीताल में अब हर वार्ड में जैविक खाद तैयार करेगी पालिका, पोस्ट पिट में निस्तारित किया जाएगा जैविक कूड़ा
रामनगर में अब हर वार्ड में जैविक खाद तैयार करेगी पालिका, पोस्ट पिट में निस्तारित किया जाएगा जैविक कूड़ा

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नैनीताल पालिका को अब शहर से निकलने वाले जैविक कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। पालिका के वार्ड स्तर पर ही कूड़े से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जिसकी शुरुआत कृष्णापुर वार्ड से कर दी गई है। वार्ड में कंपोस्ट पिट बनाकर खाद तैयार करने के लिए  कूड़ा डाला गया है। जल्द अन्य वार्डों में भी कंपोस्ट पिट बनाकर खाद तैयार करने की योजना है। बता दें कि शहर में रोजाना 15 से 18 टन कूड़ा निकलता है। पर्यटन सीजन में तो इसकी मात्रा 25 टन तक पहुंच जाती है। जिसका निस्तारण करना पालिका के लिए एक बड़ी समस्या है।

फिलहाल कूड़े को एकत्रित कर वाहनों के माध्यम से हल्द्वानी भिजवाया जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में जैविक कूड़ा भी शामिल है। लेकिन अब शहर में निकलने वाला जैविक कूड़े का निस्तारण वार्ड स्तर पर ही कर दिया जाएगा। पालिका द्वारा इसके लिए वार्डों में कंपोस्ट पिट तैयार किए जा रहे हैं। शहर के कृष्णापुर वार्ड में पिट तैयार करने के साथ ही खाद बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में पालिका द्वारा करीब 325 किलो कूड़ा खाद बनाने के लिए पिट में डाला गया है। जल्द अन्य वार्डों में भी पिट बनाने के साथ ही खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिससे कूड़े का निस्तारण तो होगा ही इसे हल्द्वानी भिजवाने के लिए वाहनों में लगने वाले खर्च पर भी रोक लगेगी। साथ ही खाद बनने के बाद पालिका को इससे आमदनी भी होगी।

दिलदारी संस्था कूड़ा पृथक्करण के लिए कर रही लोगों को जागरूक

बीते दो वर्षों से नेस्ले सहायता प्राप्त हिलदारी संस्था शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। संस्था द्वारा लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के साथ ही जैविक और अजैविक कूड़ा पृथक्करण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था द्वारा वार्डवार सर्वे करने के साथ सूखाताल वार्ड के घरों में जियो टैगिंग की जा रही है। जिससे जैविक और अजैविक कूड़े का घरों में ही पृथक्करण हो सके। संस्था सदस्य नेहा शशिकुमार ने बताया कि जल्द ही इस अभियान को अन्य वार्डों में भी शुरू कर दिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी