पालिकाध्यक्ष का सरकार पर हमला, आंदोलन के नौ दिन बीतने के बाद सुध लेने कोई नहीं पहुंचा

पालिका के लिए बजट की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होने लगा है। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने विधायक संजीव आर्य के बयानों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब पालिका कर्मियों और शहर के लोगों के साथ आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी।

By Edited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 03:15 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:25 AM (IST)
पालिकाध्यक्ष का सरकार पर हमला, आंदोलन के नौ दिन बीतने के बाद सुध लेने कोई नहीं पहुंचा
मंगलवार को दूसरे दिन भी पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का आमरण अनशन जारी रहा।

नैनीताल, जेएनएन : पालिका के लिए बजट की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होने लगा है। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने विधायक संजीव आर्य के बयानों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब पालिका कर्मियों और शहर के लोगों के साथ आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। मंगलवार को दूसरे दिन भी पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का आमरण अनशन जारी रहा। सभासद धरना प्रदर्शन के नौवें दिन भी डटे रहे।

पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। यही कारण है कि नौ दिन बीतने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी आंदोलन की सुध लेने नहीं आया। यहां तक कि आमरण अनशन का दूसरा दिन शुरू होने के बावजूद कोई चिकित्सक भी पालिकाध्यक्ष के स्वास्थ्य परीक्षण को नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, भीमताल के ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पाडे, सभासद मनोज साह जगाती, पुष्कर बोरा, राजू टांक, निर्मला चंद्रा, दया सुयाल, रेखा आर्या, प्रेमा अधिकारी, सागर आर्या, गजाला कमाल आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

कांग्रेस से जुड़े निकाय चैयरमैन भी उतरे समर्थन में

कांग्रेस से जुड़े चेयरमैन का समर्थन पालिका बोर्ड को मिलने लगा है। मंगलवार को भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया धरना प्रदर्शन को समर्थन देने नैनीताल पहुंचे। फड़ कारोबारियों, घोड़ा संचालकों और अम्तुल्स स्कूल कर्मियों ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है। पालिकाध्यक्ष का दावा है कि अल्मोड़ा, किच्छा, बाजपुर, लालकुआं चेयरमैन अध्यक्ष भी आंदोलन को समर्थन देने के लिए यहां पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी