बागेश्‍वर में चल रहे जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन समाप्‍त, इस बात पर बनी सहमति

75 दिनों से चले आ रहे जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन जिला पंचायत उपाध्यक्ष के आमरण अनशन करने के तीन घंटे के अंदर ही खत्म हो गया। आंदोलनकारियों की सभी मांगों पर सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेने की बात पर समझौता किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:28 PM (IST)
बागेश्‍वर में चल रहे जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन समाप्‍त, इस बात पर बनी सहमति
बागेश्‍वर में चल रहे जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन समाप्‍त, इस बात पर बनी सहमति

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : 75 दिनों से चले आ रहे जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन जिला पंचायत उपाध्यक्ष के आमरण अनशन करने के तीन घंटे के अंदर ही खत्म हो गया। आंदोलनकारियों की सभी मांगों पर सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेने की बात पर समझौता किया गया।

शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने अपना आमरण अनशन शुरु किया। आंदोलन को तीन घंटे ही बीते थे, कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और जिलाधिकारी विनीत कुमार आंदोलनस्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अन्य जिपं सदस्यों से बातचीत की। उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए मिलने वाले बजट का बराबर आवंटन होना चाहिए। आंदोलन के दौरान जो भी जांच रिपोर्ट मांगी गई थी उन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाए।

आंदोलनकारी जिला पंचायत सदस्यों की मांगों पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी निर्णय होंगे वह लिए जाएंगे। सदस्य, सामान्य बैठक में अपनी बातें रखें वहां पर सर्वसम्मति से जो भी निर्णय होगा वह किया जाएगा। विकास कार्यों को किसी प्रकार से बाधित नही होने दिया जाएगा।

इसके बाद जिलाधिकारी विनीत कुमार और जिला पंचातय अध्यक्ष बसंती देव ने आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत उपाध्यक्ष को जूस पिलाया और आंदोलन खत्म कराया। बागेश्वर की जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों में किसी प्रकार को मतभेद नही है। जो भी उनकी मांगे होंगी उनका सामान्य बैठक के जरिए सर्वसम्मति जो भी निर्णय होगा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी