Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज छाएंगे बादल, कुछ जगह हो सकती है बारिश

Nainital Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में रविवार को बादल छाने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:13 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:13 AM (IST)
Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज छाएंगे बादल, कुछ जगह हो सकती है बारिश
Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज छाएंगे बादल, कुछ जगह हो सकती है बारिश

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में रविवार को बादल छाने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का इंतजार

जनवरी शुरुआत में हुई बारिश का असर समाप्त हो गया है। किसान गेहूं की बुआई कर चुके हैं। नमी से गेहूं अंकुरित हो चुका है। अब पौधे की बढ़ोतरी के लिए बारिश की जरूरत है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया जनवरी का आखिरी सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है। फरवरी में बारिश होती है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी से मौसम में बदलाव आने लगेगा। दिन लंबे होने के साथ तापमान में भी तेजी आने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री से 1.0 डिग्री की तेजी आएगी। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक पहुंचने लगेगा। फरवरी से प्रकृति में भी बदलाव आने लगेगा। चारों तक हरियाली छाने के साथ पेड़ों पर नई पत्तियां, फूल आदि आने लगेंगे।

शनिवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम         न्यूनतम

हल्द्वानी       21.4                5.6

नैनीताल      12.7                5.0

मुक्तेश्वर      14.5                4.8

अल्मोड़ा      19.8               2.9

पिथौरागढ़     19.1              3.6

चम्पावत       16.6              1.0

chat bot
आपका साथी