वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, अधिकांश होटल पैक

सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं और वाहनों के पार्किंग स्थल भी भर गए हैं। जिस कारण कई सैलानियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:13 AM (IST)
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, अधिकांश होटल पैक
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, अधिकांश होटल पैक

जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं और वाहनों के पार्किंग स्थल भी भर गए हैं। जिस कारण कई सैलानियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार ऑटम सीजन में अक्टूबर प्रथम सप्ताह से यहां सैलानियों की आमद और बढऩे की संभावना है।

सितंबर माह के चौथे सप्ताहांत पर सरोवरनगरी नैनीताल में सैलानियों का शुक्रवार से पहुंचना शुरू हो गया था, यह सिलसिला रविवार दोपहर तक जारी रहा। यहां सैर पर पहुंचने वाले सैलानियों में सर्वाधिक संख्या दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंच लोगों की रही। पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से यहां पार्किंग स्थल वाहनों से पैक होने जाने कई सैलानियों को वाहन पार्क करने की खासी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में कई लोगों को नगर से दूर जाकर वाहन पार्क कराने पड़े। इस बीच नगर के कई पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे।

वहीं नौकाविहार के शौकीन सैलानियों का नैनीझील में तांता लगा रहा। शाम के वक्त मालरोड पर भी खासी भीड़ रही। पर्यटकों ने माल रोड पर टहलते हुए यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। नैनीताल होटल रेस्टोरेंट एसोसिएसन के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार अक्टूबर दूसरे सप्ताह से ऑटन सीजन में पयर्टकों की भीड़ बढऩे की उम्मीद है, यह क्रम दीपावली तक जारी रहेगा। इस दौरान काफी संख्या में बंगाली पर्यटक भी नैनीताल की सैर पर पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी