Astronomical Event : शनिवार की शाम रोमांचक खगोलीय घटना, चंद्रमा के आगोश में होगा मंगल

Astronomical Event शनिवार की शाम रोमांचक खगोलीय घटना होने जा रही है। इस घटना में 17 अप्रैल को चंद्रमा (मून) लाल ग्रह मंगल (मार्स) को पूरी तरह से अपने आगोश में लेने जा रहा है। इस दौरान कुछ पलों के लिए मंगल दिखाई नहीं देगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:59 PM (IST)
Astronomical Event : शनिवार की शाम रोमांचक खगोलीय घटना, चंद्रमा के आगोश में होगा मंगल
शनिवार की शाम रोमांचक खगोलीय घटना, चंद्रमा के आगोश में होगा मंगल

नैनीताल, रमेश चंद्रा : Astronomical Event : शनिवार की शाम रोमांचक खगोलीय घटना होने जा रही है। इस घटना में 17 अप्रैल को चंद्रमा (मून) लाल ग्रह मंगल (मार्स) को पूरी तरह से अपने आगोश में लेने जा रहा है। इस दौरान कुछ पलों के लिए मंगल दिखाई नहीं देगा। चंद्रमा व मंगल के इस ट्रांजिट (आच्छादन) को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय के अनुसार यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद नजर आने लगेगी। अंधेरा गहराते ही मंगल चंद्रमा की ओट में छिपना शुरू हो जाएगा और कुछ पलों तक चंद्रमा के आगोश में छिपा रहेगा। जब चंद्रमा के ओट से बाहर निकलेगा तो तब यह दृश्य देखने लायक होगा। इस नजारे को दूरबीन के अलावा नग्न आंखों से भी देखा जा सकेगा। ट्रांजिट की यह घटना अगस्त, सितंबर व अक्टूबर 2020 में तीन बार हुई थी, लेकिन दिन का समय होने के कारण भारत में इसे देखा नही जा सका था। यह ग्रहण जैसी ही घटना है।

अक्सर होता है ग्रहों व चंद्रमा के बीच ट्रांजिट

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बेंग्लुरू के खगोल विज्ञानी प्रो. आरसी कपूर के अनुसार चंद्रमा हमारे सर्वाधिक नजदीक है। चंद्रमा बारी-बारी से ग्रहों को अपने आगोश में लेता रहता है। मंगल, शुक्र व गुरू हमारे सौर परिवार के तीन ऐसे ग्रह हैं, जिन्हें नग्न आंखो से बेहतर देखा जा सकता है। सुदूर अंतरिक्ष में कई ग्रहों की खोज ट्रांजिट के दौरान ही संभव हो पाती है। जिस कारण विज्ञानियों को ऐसी घटनाओं का इंतजार रहता है।

पूरे देश में देखा जा सकेगा ट्रांजिट

इस खगोलीय घटना को पश्चिम के सापेक्ष उत्तर पूर्वी भारत में और बेहतर देखा जा सकेगा। क्योंकि यहां सूर्योदय जल्दी हो जाएगा और आच्छादन देखने को अधिक समय मिलेगा। खास बात यह है कि मंगल के आच्छादन का पाथ पूरे भारत से होकर गुजर रहा है। जिस कारण इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी