Kumaon Weather Update : देशभर में बने मौसमी सिस्टम से मानसून होगा सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पंजाब से दक्षिण हरियाणा उत्तर प्रदेश झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा बनी हुई है। झारखंड व पूर्वोत्तर राजस्थान के आसपास दो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:08 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:08 AM (IST)
Kumaon Weather Update : देशभर में बने मौसमी सिस्टम से मानसून होगा सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान
शनिवार को ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों में 20 से 30 मिमी बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : देशभर में बने मौसमी सिस्टम से मानसून सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। आगामी तीन से चार दिन कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पंजाब से दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा बनी हुई है। झारखंड व पूर्वोत्तर राजस्थान के आसपास दो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। दोनों सिस्टम मानसून को सक्रिय कर रहे हैं। उत्तराखंड पर अगले तीन-चार दिन इसका असर रहेगा। डा. सिंह ने बताया कि शनिवार को ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों में 20 से 30 मिमी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश होने से किसानों को राहत मिलेगी।

कुमाऊं के जिलों में मानसूनी बारिश (मिमी)

जिला       बारिश होती है     बारिश हुई

अल्मोड़ा    225                 286

बागेश्वर    225                 537

चम्पावत   344                 352

नैनीताल   354                 316

पिथौरागढ़  403                406

यूएसनगर   241              182

(नोट: आंकड़े एक जून से 9 जुलाई के दौरान के)

दो जिलों में कम बारिश बनी चिंता

समय से पहले सक्रिय हो चुका मानसून पहले झूमकर बरसा, लेकिन 19 जून के बाद मानसून ठहर गया। इस समय नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जिले में औसत से कम बारिश हुई है। पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश का आंकड़ा औसत के करीब पहुंच गया था। 19 जून तक यहां सामान्य से दो गुना अधिक बारिश हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी