Kumaon Corona News Update : जानिए कैसा रहेगा आज का तापमान, एक जुलाई से फिर मजबूत होगा मानसून

Kumaon Corona News Update पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को पर्वतीय हिस्सों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 07:27 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 07:27 AM (IST)
Kumaon Corona News Update : जानिए कैसा रहेगा आज का तापमान, एक जुलाई से फिर मजबूत होगा मानसून
Kumaon Corona News Update : जानिए कैसा रहेगा आज का तापमान, एक जुलाई से फिर मजबूत होगा मानसून

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Corona News Update : पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को पर्वतीय हिस्सों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि एक जुलाई के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा। मानसून मजबूत होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना रहेगी। अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों में कुछ जगह भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

सोमवार तड़के बारिश, दिन में धूप

हल्द्वानी में सोमवार सुबह एक घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में जलभराव हो गया। इंदिरानगर के कुछ घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली रही। बारिश से नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड में कई जगह पानी भरा रहा। स्टेडियम वाली रोड, कुल्यालपुरा क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वार्ड नौ तल्ली बमौरी के विवेकानंद इंक्लेव की गलियों में एक से डेढ़ फीट जलभराव हो गया। इंदिरानगर नाला ओवरफ्लो होने से जोशी विहार, गणपति विहार, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी की सड़कों पर दो फीट तक पानी बहने लगा। गौजाजाली, शनिबाजार क्षेत्र में भी सड़कों पर भी जलभराव हुआ।

स्टेशन                 अधिकतम पारा         न्यूनतम पारा

हल्द्वानी              35.6                       26.6

नैनीताल               23.0                       13.0

मुक्तेश्वर              25.2                       15.8

अल्मोड़ा               26.0                        13.0

चम्पावत              26.2                       19.0

पिथौरागढ़            29.1                        17.2

आजादनगर की सड़कों का हाल बुरा

हल्द्वानी के वार्ड 22 आजादनगर में सीवर लाइन डालने के बाद छोड़ी गई सड़कें जर्जर हाल में हैं। बारिश से सड़कों पर कीचड़ जमा हो रहा है। पार्षद महबूब आलम, सामाजिक कार्यकर्ता मो. राशिद ने बताया कि सीवर लाइन बिछे छह माह बीत गया है। कीचड़ के कारण कब्रिस्तान जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जल निगम से सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी