kumaon Weather News Update : कुमाऊं में मजबूत हुआ मानसून, आज भी भारी बारिश के आसार

kumaon Coronavirus News Update समय पूर्व आगमन के एकाएक बाद रूठ गया मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कुमाऊं के कुछ हिस्सों में रविवार बारिश जानलेवा साबित हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 06:27 AM (IST)
kumaon Weather News Update : कुमाऊं में मजबूत हुआ मानसून, आज भी भारी बारिश के आसार
kumaon Coronavirus News Update : कुमाऊं में मजबूत हुआ मानसून, आज भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : kumaon Coronavirus News Update : समय पूर्व आगमन के एकाएक बाद रूठ गया मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कुमाऊं के कुछ हिस्सों में रविवार बारिश जानलेवा साबित हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने व संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह जारी की है।

रविवार को कुमाऊं के जिलों में बारिश

नैनीताल             2.9 मिमी

अल्मोड़ा             3.8 मिमी

बागेश्वर               67.5 मिमी

चम्पावत             25.5 मिमी

यूएसनगर           7.6 मिमी

पिथौरागढ़           20.9 मिमी

(नोट : बारिश सुबह आठ बजे तक)

मैदानों में उमस व सूखे से मिली राहत

रविवार तड़के नैनीताल जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हल्द्वानी में दोपहर एक बजे तक हल्की बारिश होती रही। इससे उमस से राहत मिलने के साथ बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। हल्द्वानी के कुछ इलाकों में शनिवार को भी बारिश हुई थी। रविवार तड़के पांच बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। शहर में कुछ जगह जलभराव भी हुआ, लेकिन लंबे समय बाद हुई बारिश से राहत अधिक पहुंचाई। बारिश के बाद हल्द्वानी के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।

कृषि के लिए फायदेमंद रहेगी बारिश

मुख्य कृषि अधिकारी डा. धनपत कुमार ने बताया कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। पानी मिलने से मैदानी इलाकों में मक्का की फसल व सब्जियों की बढ़वार अच्छी होगी। धान की रोपाई में तेजी आएगी। पर्वतीय इलाकों में खेतों में लगी सब्जियों व अदरक के लिए भी बारिश फायदेमंद है।

chat bot
आपका साथी