Nainital weather forecast : उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, नैनीताल व पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना

Nainital weather forecast मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का ऐलान कर दिया है। जिसका असर भी दिखने लगा है। कहीं बूंदाबादी ताे कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मंगवार को नैनीताल व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है!

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:54 AM (IST)
Nainital weather forecast : उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, नैनीताल व पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना
Nainital weather forecast : उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, नैनीताल व पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना

नैनीताल, जागरण संवाददाता : Nainital weather forecast : मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का ऐलान कर दिया है। जिसका असर भी दिखने लगा है। कहीं बूंदाबादी ताे कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मंगवार को नैनीताल व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुमाऊं अंचल के बाकी जिलों में कहीं बिजली की गरज के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है।

प्री- मानसून के बाद प्रदेश में अब मानसून के दस्तक देते ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मानसून की दस्तक के बाद मैदानी इलाकों में भी लोगों को भी उमस से राहत मिलने के अासार हैं। जबकि प्री मानसून का असर पर्वतीय इलाकों में पहले से ही देखने के लिए मिल रहा है। जिस कारण कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है। काश्तारों ने मानसून के दस्तक देते ही धान की रोपाई का काम भी तेज कर दिया है। मौसम का पूर्वानुमान

नैनीताल : न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस , अधिकांश तापमान 23 डिग्री सेल्सियस। बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश की संभावना कुछ स्थानों में। हल्द्वानी: न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस। हल्के मध्यम बादल के साथ बारिश की संभावना। अल्मोड़ा: न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, अधिकांश तापमान 28 डिग्री सेल्सियस। बादल छाए रहेंगे व हल्की मध्यम बारिश की संभावना । पिथौरागढ़: न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस। बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना।

एरीज के अनुसार मानसून का पूर्वानुमान

प्री- मानसून सक्रिय होने के कारण तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा है। ठण्डर स्टॉर्म भी आ सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। साथ ही बौछार के साथ तेज बररिश होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोपहर के समय मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। नैनीताल सरीखे ऊंचाई वाले स्थानों पर कोहरा भी सक्रिय रहेगा। जिस कारण तापमान में से गिरावट आएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी