Kumaon Weather Update : फिर हो सकती है भारी बारिश, मानसून हो रहा मजबूत

Kumaon Weather Update दक्षिण पश्चिम मानसून फिर मजबूत हो रहा है। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा व आसपास के क्षेत्र पर भी एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है। मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश की संभावना बन रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:46 AM (IST)
Kumaon Weather Update :  फिर हो सकती है भारी बारिश, मानसून हो रहा मजबूत
Kumaon Weather Update : फिर हो सकती है भारी बारिश, मानसून हो रहा मजबूत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून फिर मजबूत हो रहा है। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा व आसपास के क्षेत्र पर भी एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है। मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश की अच्छी संभावना बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन उत्तराखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो से पांच अगस्त के दौरान कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी चार दिनों में शुरुआती दो दिन गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों व बाद के दो दिनों के प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन होने या चट्टान खिसकने की समस्या आ सकती है। ऐसे में यातायात करते समय सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। नदी, नालों में बहाव तेज होने की संभावना को देखते हुए नदी, नालों के करीब नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

प्रमुख स्टेशनों के तापमान पर एक नजर

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

हल्द्वानी 32.6 25.2

नैनीताल 22.0 15.0

मुक्तेश्वर 25.6 19.6

अल्मोड़ा 31.6 21.6

चम्पावत 28.2 19.7

पिथौरागढ़ 29.6 19.6

रविवार तड़के हल्द्वानी में बारिश

शनिवार का दिन कुमाऊं के मैदानी इलाकों के लिहाज से उमस भरा रहा। रात में मौसम बदला और रविवार तड़के तेज बौछार पड़ी। इससे तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी