किसान आंदोलन में शामिल होने पर एलआइयू की निगरानी, खुफिया तरीके से जुटाई जा रही जानकारी

कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर से लोगों की उपस्थिति ज्यादा है। मगर नैनीताल जिले में भी खुफिया विभाग ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रहा है जो कि आंदोलन में शामिल होकर लौटे हैं। हल्द्वानी के करीब 40 लोगों का डाटा पुलिस के पास हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:10 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:10 AM (IST)
किसान आंदोलन में शामिल होने पर एलआइयू की निगरानी, खुफिया तरीके से जुटाई जा रही जानकारी
किसान आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जाने लगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर से लोगों की उपस्थिति ज्यादा है। मगर नैनीताल जिले में भी खुफिया विभाग ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रहा है, जो कि आंदोलन में शामिल होकर लौटे हैं। हल्द्वानी के करीब 40 लोगों का डाटा पुलिस के पास हैं। एलआइयू का फोकस उन लोगों पर है जो कि किसी संगठन के आहृवान में दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनकी पूरी लिस्ट तैयार हो रही है।

दिल्ली की सीमा पर किसानों ने डेरा जमा रखा है। देश भर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर से भी काफी लोग आंदोलन में शिरकत कर चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है। पिछले दिनों बाजपुर में पुलिस व किसानों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ था। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और बेरीकेड को पार कर किसान दिल्ली को रवाना हो गए थे। इस मामले में करीब डेढ़ हजार लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। इस मामल ने काफी तूल पकड़ा था। जिसके बाद से एलआइयू की निगरानी बढ़ गई। और किसान आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जाने लगी।

वहीं, नैनीताल जिले से अब तक राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ही दिल्ली पहुंचे हैं। एलआइयू की अब तक की जांच में आम लोगों के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी न के बराबर हैं। उसके बावजूद ऐसे लोगों को तलाशा जा रहा है तो आंदोलन में शिरकत कर वापस लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी