विधायक संजीव आर्य ने भाजपा में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुँचाया लाभ, मोहन पाल ने भी ठोकी दावेदारी

विधायक के पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीते चुनाव में उन्हें संजीव आर्य के पीछे अपना पैसा खर्च किया। मगर साढ़े चार साल भाजपा में राज करने के बाद अपने निजी स्वार्थों को लेकर यशपाल और संजीव आर्य पार्टी छोड़ भाग गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:06 PM (IST)
विधायक संजीव आर्य ने भाजपा में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुँचाया लाभ, मोहन पाल ने भी ठोकी दावेदारी
भाजपा में राज करने के बाद अपने निजी स्वार्थों को लेकर यशपाल आर्य और संजीव आर्य पार्टी छोड़ भाग गए।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई हैं। अब भाजपा नेता और पूर्व में भीमताल विधानसभा से चुनाव लड़ चुके मोहन पाल ने नैनीताल सीट पर दावेदारी पेश की है। उन्होंने विधायक के पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीते चुनाव में उन्हें संजीव आर्य के पीछे अपना पैसा खर्च किया। मगर साढ़े चार साल भाजपा में राज करने के बाद अपने निजी स्वार्थों को लेकर यशपाल आर्य और संजीव आर्य पार्टी छोड़ भाग गए।

गुरुवार को भाजपा नेता मोहन पाल नैनीताल पहुंचे। जहां नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता कर मोहन पाल ने नैनीताल सीट पर दावेदारी पेश की। उन्होंने कहां कि बीते वर्ष भी वह नैनीताल सीट से भाजपा के दावेदार थे। मगर संजीव आर्य के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें टिकट दे दिया गया। जिस पर उन्होंने उन्होंने तन मन से ही नहीं, बल्कि अपना पैसा खर्च कर संजीव आर्य को चुनाव लड़ाते हुए जीत दर्ज करवाई।

उन्होंने फिर से किसी पैराशूट प्रत्याशी को नैनीताल सीट पर टिकट दिए जाने की स्थिति में कहा कि यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होगा। यदि पार्टी द्वारा किसी अन्य दावेदार को भी टिकट दे दिया गया तो वह बीते चुनाव की तरह पार्टी और दावेदार के समर्थन में खड़े रहेंगे। उन्होंने विधायक संजीव आर्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से वह भाजपा के अंदर रहकर कांग्रेस हित में ही कार्य कर रहे थे। भाजपा में रहते हुए उन्होंने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाया है। भाजपा में होने के बावजूद भाजपा विरोधी गतिविधियों से कई कार्यकर्ताओं के दिल में भी पीड़ा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, रीना मेहरा, भगवत रावत, मोहित लाल साह, विक्की राठौर, संतोष साह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी