विधायक संजीव आर्य ने गरमपानी में मल्टी स्टोरी पार्किंग का किया शिलान्यास, बनेंगी चालीस दुकानें और पार्क होंगे 100 वाहन

विधायक संजीव ने कहा की पार्किग निर्माण हो जाने से नगर को जाम से निजात मिलेगी साथ ही चालीस दुकानो का निर्माण हो जाने क्षेत्र के लोगो को रोजगार भी मिलेगा। नैनीताल भवाली के बाद अब गरमपानी में भी पार्किग निर्माण का सपना पूरा हो जाऐगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:12 PM (IST)
विधायक संजीव आर्य ने गरमपानी में मल्टी स्टोरी पार्किंग का किया शिलान्यास, बनेंगी चालीस दुकानें और पार्क होंगे 100 वाहन
गरमपानी क्षेत्र में 2.51 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी पार्किंग।

जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में मल्टीस्टोरी पार्किग निर्माण का शिलान्यास विधायक संजीव आर्या ने किया। विधायक ने कहा की गांव गांव विकास कार्यो के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी समय पर निर्माण कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए।

गुरुवार को हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में 2.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीस्टोरी पार्किग का शिलान्यास विधायक संजीव आर्या ने भुमि पूजन के साथ किया। धर्माचार्यों ने विधिविधान से पूजा अर्चना करवाई। विधायक संजीव ने कहा की पार्किग निर्माण हो जाने से नगर को जाम से निजात मिलेगी साथ ही चालीस दुकानो का निर्माण हो जाने क्षेत्र के लोगो को रोजगार भी मिलेगा। नैनीताल, भवाली के बाद अब गरमपानी में भी पार्किग निर्माण का सपना पूरा हो जाऐगा। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने गांव गांव हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। बताया की तीन बडी़ पेयजल योजनाएं बनकर तैयार हो चुकी है। जिनका लाभ गांव के लोगो को जल्द मिलेगा।

कहा कि नैनीताल विधानसभा में काफी तेजी से विकास कार्य हो रहा है। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भाजपा मंडल प्रभारी दलिप सिंह बोहरा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आंनदी देवी, मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल,संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, जिंप सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी आर्या, बबीता आर्या, खुशहाल सिंह हाल्सी,सीएम साह, कुलवंत सिंह जलाल, मनीष तिवारी, गोपाल जैडा़, अमित तिवारी, कमलेश उप्रेती, कमल तिवारी, दामोदर जोशी, एस लाल व पुष्कर जलाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी