वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधायक ने दिलाई श‍पथ

वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नैनीताल क्लब में आयोजित समारोह में विधायक संजीव आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों ने संगठन और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:23 PM (IST)
वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधायक ने दिलाई श‍पथ
नैनीताल क्लब में स्वागत व शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर की वाल्मीकि सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नैनीताल क्लब में आयोजित समारोह में विधायक संजीव आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों ने संगठन और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। 

शनिवार को वाल्मीकि सभा की ओर से नैनीताल क्लब में स्वागत व शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभा से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश भैया, महासचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष राजू लाल और उपसचिव रोहित कैसले का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में और मुख्य चुनाव अधिकारी महेश सिलेलान ने पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, तारा राणा, राहुल पुजारी, महेंद्र सिलेलान, अमित सहदेव, मनोज कुमार, अजय टांक, हेमंत बेदी, रवि कुमार, दिनेश रत्नाकर, निर्मला चंद्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी