सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर मदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों रुपए का माल लूटा nainital news

शिमला पिस्तौर स्थित सवितार ऑटो कम्पोनेट्स कंपनी में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 10 से 15 लाख का सामान लूट लिया। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:54 PM (IST)
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर मदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों रुपए का माल लूटा nainital news
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर मदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों रुपए का माल लूटा nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : शिमला पिस्तौर स्थित सवितार ऑटो कम्पोनेट्स कंपनी में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 10 से 15 लाख का सामान लूट लिया। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लुटेरों की धरपकड़ को पुलिस ने चेङ्क्षकग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

किच्छा रोड, एनएच-74 स्थित शमिला पिस्तौर में दिल्ली निवासी संजीव गर्ग की सवितार ऑटो कम्पोनेटस प्राइवेट लिमिटेड नाम से ङ्क्षमडा की वेंडर कंपनी हैं। जिसमें आटो पार्ट्स के साथ ही प्लास्टिक के पाटर््स बनाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को बहेड़ी निवासी गार्ड प्रेम कुमार और उसका साथी फौजदार यादव कंपनी में सोए हुए थे। रात एक से दो बजे के बीच प्रेम कुमार उठा और शौचालय में गया। दीवार फांदकर दो बदमाश परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने तमंचे के बल पर प्रेम शंकर को पकड़कर बंधक बना लिया। दोनों बदमाशों ने सो रहे फौजदार यादव को भी बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी का मुख्य गेट खोला। जिसके बाद एक वाहन परिसर में लाया गया। बदमाशों ने मुख्य गेट पर लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां से उन्होंने 10 से  15 लाख रुपये कीमत का तैयार 35 स्पेयर पार्ट्स, लैपटॉप, तीन कंपयूटर और तीन लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। काफी देर बाद प्रेम कुमार और फौजदार यादव ने खुद को  बंधनमुक्त किया और कंपनी अधिकारियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, कोतवाल कैलाश चंद्र भटट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। लुटेरों की तलाश में पुलिस और एसओजी जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लूट का केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी