अपने साथ बर्फ जैसी ठंडक लेकर पहुंच रही उत्तरी हवा, चम्पावत जिले में शून्य के करीब पहुंचा पारा

पश्चिमी विक्षोभ का समाप्त होते ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकोें तक मौसम में बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस समय समूचे कुमाऊं में मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। हालांकि ठंडक बरकरार है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:45 AM (IST)
अपने साथ बर्फ जैसी ठंडक लेकर पहुंच रही उत्तरी हवा, चम्पावत जिले में शून्य के करीब पहुंचा पारा
कुमाऊं में तापमान में ग‍िरावट का दौर फि‍र शुरू हो गया है। श‍न‍िवार सुबह हल्‍द्वानी में आसमान साफ रहा।

हल्द्वानी, जेएनएन: पश्चिमी विक्षोभ का समाप्त होते ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकोें तक मौसम में बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस समय समूचे कुमाऊं में मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। हालांकि ठंडक बरकरार है। 24 घंटे के दौरान तापमान में कमी देखने को मिली है। चम्पावत जिले में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब तक पहुंच गया है। रात को पाल गिरने लग रहा है। जिससे चम्पावत जिला जबरदस्त ठंड की चपेट में है। इस सर्दी में पहली बार तापमान इतना नीचे पहुंचा है। कुमाऊं के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर बरकरार है। अल्मोड़ा जिले में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिले में न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की उच्च हिमालयी चोटियों पर हुए हिमपात के बाद तापमान में बदलाव देखने को मिला है। उत्तरी हवाएं अपने साथ हिमालय की तरफ से ठंड लेकर पहुंच रही है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय दो से चाार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की दिशा बदली हुई है। जिसकी वजह से समूचे कुमाऊं में काफी ठंड पड़ रही है।

अगले सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह ठंड बरकरार रहेगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर में अच्छी धूप लिखने से राहत मिलेगी। सुबह, शाम और रात को जबरदस्त ठंड पड़ेगी।

कहां क‍ितना रहा तापमान 

हल्‍द्वानी      5.2 

मुक्‍तेश्‍वर     5.3

पि‍थौरागढ़    3.7

अल्‍मोड़ा     1.5

चम्‍पावत      0.5

नैनीताल      6.0 

chat bot
आपका साथी