चार मई तक मेष राशि में रहेगा बुध, नौकरी व व्यापार में दिखाई देगा प्रभाव

डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक बुध के राशि परिवर्तन से आय निवेश व लेन-देन पर असर पड़ता है। इससे कुछ लोगों की आॢथक स्थिति मजबूत होगी तो किसी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेषकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों पर अधिक प्रभाव रहेगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:07 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:07 AM (IST)
चार मई तक मेष राशि में रहेगा बुध, नौकरी व व्यापार में दिखाई देगा प्रभाव
लेखन, शिक्षा, वकालत से जुड़े लोगों के कामकाज पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शुक्रवार को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर गया। अगले माह चार मई तक बुध की मेष के साथ युति रहेगी। बुध की चाल बदलने से बुधादित्य योग बन रहा है। इसका राशियों पर भी प्रभाव दिखाई देगा। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक बुध के राशि परिवर्तन से आय, निवेश व लेन-देन पर असर पड़ता है। इससे कुछ लोगों की आॢथक स्थिति मजबूत होगी तो किसी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेषकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों पर अधिक प्रभाव रहेगा। लेखन, शिक्षा, वकालत से जुड़े लोगों के कामकाज पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

राशियों पर असर दिखाएगा बुध का ग्रह परिवर्तन

बुध के मेष राशि में आने से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक व मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। विशेषकर नौकरी, व्यापार में तरक्की हो सकती है। लेन-देन व निवेश में फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। वहीं, मेष, सिंह, तुला, धनु व कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नई योजना बना सकते हैं। हालांकि दौड़-भाग बनी रहेगी। वृष, कन्या व मकर राशि वाले लोगों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है। आॢथक स्थिति कमजोर हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी