Nainital Weather Update : हिमपात के बाद शून्य पहुंचा पारा, नैनीताल में एक डिग्री तापमान के साथ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड

Nainital Weather Update शुक्रवार की बारिश व हिमपात के बाद ठंड एकाएक बढ़ गई है। कुमाऊं के तीन जिलों में तापमान शून्य या उससे नीचे पहुंच गया है। पर्यटन नगरी नैनीताल में तापमान 1.5 डिग्री पहुंच गया है। इससे सुबह व शाम के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 07:39 AM (IST)
Nainital Weather Update : हिमपात के बाद शून्य पहुंचा पारा, नैनीताल में एक डिग्री तापमान के साथ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड
Nainital Weather Update : हिमपात के बाद शून्य पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Weather Update : शुक्रवार की बारिश व हिमपात के बाद ठंड एकाएक बढ़ गई है। कुमाऊं के तीन जिलों में तापमान शून्य या उससे नीचे पहुंच गया है। पर्यटन नगरी नैनीताल में तापमान 1.5 डिग्री पहुंच गया है। इससे सुबह व शाम के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आज से तापमान में सुधार की संभावना है। पहाड़ाे पर धूूप है। इधर, हिमपात के बाद पर्यटकों का पहाड़ आने का सिलसिला एकाएक बढ़ गया है।

हल्द्वानी में चार डिग्री लुढ़का पारा
पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखा है। उत्तरी हवाएं अपने साथ ठंडक लेकर पहुंच रही है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आई है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है।

नैनीताल, मुक्तेश्वर, जागेश्वर पहुंच रहे पर्यटक
घूमने के शौकिन लोगों को हिमपात का विशेष रूप से इंतजार रहता है। ऐसे में पर्यटकों का कुमाऊं घूमने के लिए आने का सिलसिला तेज हो गया है। नैनीताल के अलावा, मुक्तेश्वर, धानाचूली घूमने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में बिनसर, जागेश्वर धाम, शौकियाथल, वृद्ध जागेश्वर, पिथौरागढ़ में मुनस्यारी, चौकोड़ी, खलियाटाप आदि पर्यटक स्थलों में गेस्ट हाउस, पर्यटन आवास गृह इस समय पैक चल रहे हैं। मुनस्यारी में इस बार अच्छी खासी बर्फ देखने को मिली है।

कुमाऊं के विभिन्न स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी       22.8       3.9

नैनीताल      12.0        1.5

मुक्तेश्वर      10.0        -0.9

अल्मोड़ा      18.5        1.8

चम्पावत      14.8        -1.2

पिथौरागढ़     15.5        0.0

chat bot
आपका साथी