नैनीताल के लालकुआं व बिन्दुखत्ता में राममंदिर निर्माण के लिए महाजनसंपर्क अभियान शुरू

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान के तहत नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्येक वार्ड में सुबह छह बजे से प्रभातफेरी निकाल कर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इस दौरान भक्तों द्वारा राम नाम के जयघोष लगाए गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:44 PM (IST)
नैनीताल के लालकुआं व बिन्दुखत्ता में राममंदिर निर्माण के लिए महाजनसंपर्क अभियान शुरू
भाजपा व आरएसएस कार्यक्रमों द्वारा बाइक रैली निकालकर तमाम क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, लालकुआं (नैनीताल) : अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान के तहत लालकुआं, बिन्दुखत्ता व बरेली रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो को मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केन्द्रीय आह्वान में स्वयं सेवियों द्वारा बाइक रैली व प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिनका क्षेत्रवासी जगह जगह स्वागत भी कर रहे है।

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान के तहत नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्येक वार्ड में सुबह छह बजे से प्रभातफेरी निकाल कर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इस दौरान भक्तों द्वारा राम नाम के जयघोष लगाए जा रहे है।

आरएसएस के अनिल मेलकानी ने बताया कि 15 जनवरी से 5 फरवरी तक श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह करने हेतु लोगो को प्रेरित करने के महाजनसंपर्क अभियान के बाद प्रत्येक हिंदू घरों में कार्यकर्ताओं की टोलियां संपर्क कर राम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्रित करेगी। इसके अलावा बिन्दुखत्ता में महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा व आरएसएस कार्यक्रमों द्वारा बाइक रैली निकालकर तमाम क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को कार्यकर्ताओ ने राजीव नगर, शास्त्रीनगर, कररोड, तिवारी नगर समेत कई गांवों में बाइक रैली निकाली। राम मंदिर की बनने के घोषणा के साथ ही उसके निर्माण के लिए विश्‍वव्‍यापी धन संग्रह की मुहिम शुरू की गई है। इसी क्रम में उत्‍तराखंड के विभ‍िन्‍न जिलों में संघ व भाजपा के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। गुरुवार को लालकुआं व बिंदुखत्‍ता में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी