एमबीपीजी में दूसरी कटआफ मेरिट जारी, बीए में 71 तो बीकॉम में 72 फीसद पर प्रवेश

एमबीपीजी में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ मेरिट ऑनलाइन जारी हो गई है। सामान्य वर्ग को बीए में 71 बीकाम में 72 तो बीएससी मैथ में 81.2 फीसद पर प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय में करीब 40 फीसद सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पहली लिस्ट के आधार पर ही जारी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 09:32 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 09:32 AM (IST)
एमबीपीजी में दूसरी कटआफ मेरिट जारी, बीए में 71 तो बीकॉम में 72 फीसद पर प्रवेश
एमबीपीजी में दूसरी कटआफ मेरिट जारी, बीए में 71 तो बीकॉम में 72 फीसद पर प्रवेश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ मेरिट ऑनलाइन जारी हो गई है। सामान्य वर्ग को बीए में 71, बीकाम में 72 तो बीएससी मैथ में 81.2 फीसद पर प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय में करीब 40 फीसद सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पहली लिस्ट के आधार पर ही जारी है। जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश फार्म भरेंगे। 29 व 30 सितंबर को अवकाश होने के चलते एक अक्टूबर को ही कॉलेज खुलेगा। प्रवेश प्रभारी प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि एमबीजीपीजी कॉलेज डाट ओआरजी पर जाकर मेरिट लिस्ट देखी जा सकती है।

दूसरी मेरिट लिस्ट के कटऑफ

वर्ग सामान्य       एससी,         एसटी,         ओबीसी,       इडब्ल्यूएस      अन्य           प्रदेश

बीएससी मैथ      81.2            50.4           66              55.4              56                 81.2

बीएससी बायो     72.8            47.6           49.8           52                 67                76

बीए                   70.8            60              57.2           58                 43                71.2

बीकाम              71.8             48.8           49.8           51                 46.6             72.4

16 अक्टूबर तक जमा होंगे बीएड के फार्म, 31 को होगी प्रवेश परीक्षा

कुमाऊं विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये ऑनलाइन 16 अक्टूबर तक ही जमा किए जा सकते हैं। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अंतिम तिथि के उपरांत परीक्षा शुल्क जमा किया जाना संभव नहीं होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर रविवार को प्रस्तावित है। कुलसचिव के अनुसार बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विवि की वेबसाइट पर अपलोड विवरणिका से प्राप्त की जा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी