विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

घोड़ानाला निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर अपने नवजात शिशु को भी जबरन अलग करने का आरोप लगाया है।तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:45 PM (IST)
विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

लालकुआ, जागरण संवाददाता : घोड़ानाला निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर अपने नवजात शिशु को भी जबरन अलग करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

शुक्रवार को बिन्दुखत्ता निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका विवाह 2017 में नागेश जोशी सुपुत्र लीलाधर जोशी निवासी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता से हुआ था। इस विवाह में मेरे पिता विनोद कुमार अंडोला ग्राम हरिपुर, उधमसिंह नगर ने अपनी क्षमतानुसार स्त्रीधन एवं भेटे इत्यादि देकर विवाह संपन्न कराया था। विवोहा के बाद कुछ महिनो बाद ही ससुराल वालों, यानि कि सास-तुलसी देवी, पति-नागेश, मेरे ससुर लीलाधर जोशी, और ननद-माया देवी ने मुझ पर दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक उत्पीडन करना शुरू कर दिया।

2018 में मेरे पुत्र के जन्म के बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। मेरे पति नशे के आदी हैं। इसी के चलते सन 2020 में पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कठायत के समक्ष मौखिक तौर पर सुलहनामा भी हुआ। उसके बाद मेरे ससुराल वालों का व्यवहार पहले से और ज्यादा उग्र हो गया। मुझे निरंतर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देते हुए मारने के लिए उकसाया जाता रहा।

यही नहीं ससुरालियों मेरे समस्त आभूषण और विवाह में मिला भेंट-समान उन्होंने अपने कब्जे में कर लिया 18 जुलाई 2021 की शाम को सास, ससुर और पति मुझे बुरी तरह से पीटा और गालियां दीं। जिसके बाद कोई रास्ता न सूझते हुए मैंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद भाइयों ने मेरा सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराया। अब मुझे ससुरालियों से अपनी और बेटे की जान का भय है।

chat bot
आपका साथी