हल्द्वानी बुद्ध पार्क में 26 नवंबर को गरजेंगे कर्मचारी समेत कई संगठन, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें

श्रम कानूनाें से संबंधित कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय आम अड़ताल का असर हल्द्वानी में भी दिखेगा। कई संगठनों के कर्मचारी 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से संयुक्त कार्यक्रम के तहत बुद्ध पार्क में एकत्रित होंगे और धरना-प्रदर्शन करें।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:22 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:22 PM (IST)
हल्द्वानी बुद्ध पार्क में 26 नवंबर को गरजेंगे कर्मचारी समेत कई संगठन, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
हल्द्वानी बुद्ध पार्क में 26 नवंबर को गरजेंगे कर्मचारी समेत कई संगठन, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें

हल्द्वानी, जेएनएन : श्रम कानूनाें से संबंधित कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय आम अड़ताल का असर हल्द्वानी में भी दिखेगा। कई संगठनों के कर्मचारी 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से संयुक्त कार्यक्रम के तहत बुद्ध पार्क में एकत्रित होंगे और धरना-प्रदर्शन करें।

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री डा. कैलाश पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों को कमजोर करने में जुटी है। इससे श्रमिकों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। सरकारी उपक्रम में पूंजीपतियों की ओर से आम लोगों का शोषण किया जा रहा है।

रेल, बीमा, बैंक, रक्षा व कोयला सेक्टर का निजीकरण किया जा रहा है। किसान विरोधी नियम थोपे जा रहे हैं। महंगाई आसमान छूने लगी और न्यूनतम मजदूरी 21 हजार रुपये नहीं की जा रही है। इन्हीं तमाम विषयों को लेकर देश भर में आम हड़ताल है। इसका समर्थन करते हुए हल्द्वानी में भी कर्मचारी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाल बुलंद करेंगे।

इन मांगों को लेकर भी होगा धरना

आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए गैर आयकर दाताओं को 7500 रुपये प्रतिमाह दिया जाए

ये संगठन होंगे शामिल

डाॅ. पांडेय ने बताया कि संयुक्त आम हड़ताल कार्यक्रम में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन समेत ऐक्टू से जुड़ी सभी यूनियनें, बीमा कर्मचारी संघ, मेडिकल रिप्रजेंटेटिवस की यूनियन यूकेएमएसआरए, बैंकिग क्षेत्र की यूनियनें, सीटू से संबद्ध राज्य पथ परिवहन यूनियन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, भाकपा (माले), अखिल भारतीय किसान महासभा, पछासं व अन्य संगठन संयुक्त रूप से बुद्धपार्क हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन व सभा करेंगे।

chat bot
आपका साथी