Gurpurab 2020: गुरु पर्व के मौके पर गूंजे ऐह जग तेरा तू गुसांई के स्वर.. कोरोना के चलते इस बार गुरुद्वारा में कई बदलाव

Gurpurab 2020 साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले चार दिनों से गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल रोड के ठंडी सड़क से लगे गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:12 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:00 PM (IST)
Gurpurab 2020: गुरु पर्व के मौके पर गूंजे ऐह जग तेरा तू गुसांई के स्वर.. कोरोना के चलते इस बार गुरुद्वारा में कई बदलाव
गुरु पर्व के मौके पर गूंजे ऐह जग तेरा तू गुसांई के स्वर..

हल्द्वानी, जेएनएन : Gurpurab 2020 साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले चार दिनों से गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल रोड के ठंडी सड़क से लगे गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोविड-19 को देखते हुए कई बदलाव किए गए हैं। आयोजन में शामिल होने, संगत के बैठने को लेकर कई बदलाव किए गए हैं, इसके बावजूद संगत के बीच उत्साह की कोई कमी नहीं है। सुबह पांच बजे ही संगत ने गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में हजूरी रागी प्रभु सिंघ ने ऐह जग तेरा तू गुसांई और कल तरण गुरु नानक आया आदि शबदों के माध्यम से गुरु की वाणी का बखान किया।

घरों को विशेष रोशनी से जताया

गुरुनानक देव का प्रकाशपर्व 30 नवंबर को मनाया जाना है। इससे पहले ही आयोजन शुरू हो गए हैं। सिख संगत ने अपने घरों को रोशनी, बिजली की मालाओं से सजाया है। सिख संगत में उत्साह का माहौल है।

पुष्पवर्षा से प्रभातफेरी से स्वागत

शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे संगत ने प्रभातफेरी निकाली। ढोल, मजीरे के साथ संगत करते निकली संगत का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने गुरद्वारा गुरुनानक पुरा की कमेटी और संगत का आभार जताया।

शनिवार को गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम

प्रभातफेरी की बड़ी में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम होगा। सुबह साढ़े पांच बजे संगत प्रभातफेरी निकालेगी। इसके बाद गुरुवाणी का गायन होगा।

30 को सजेगा धार्मिक दीवान

गुरु साहिब के आगमन पर्व में 30 नवंबर को सुबह 10.30 बजे तक अलग-अलग गुरद्वारा साहिब में कीर्तन, गुरुवाणी आदि का आयोजन किया जाएगा। शाम सात से नात नौ बजे तक गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक दीवान सजेगा।

chat bot
आपका साथी