सड़क पर उतरे मनुमहारानी से बर्खास्‍त कर्मचारी, कहा - अब नहीं बहाल किया तो पर्यटकों नहीं जाने देंगे अंदर

नौकरी बहाली की मांग को लेकर बीते 43 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे मनु महारानी होटल से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों का आंदोलन और तेज हो गया है। कर्मचारियों ने परिजनों समेत सड़क पर उतर कर जन आक्रोश रैली निकाली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:54 PM (IST)
सड़क पर उतरे मनुमहारानी से बर्खास्‍त कर्मचारी, कहा - अब नहीं बहाल किया तो पर्यटकों नहीं जाने देंगे अंदर
सड़क पर उतरे मनुमहारानी से बर्खास्‍त कर्मचारी, कहा - अब नहीं बहाल किया तो पर्यटकों नहीं जाने देंगे अंदर

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नौकरी बहाली की मांग को लेकर बीते 43 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे मनु महारानी होटल से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों का आंदोलन और तेज हो गया है। कर्मचारियों ने परिजनों समेत सड़क पर उतर कर जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द नौकरी बहाल करने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि 17 अप्रैल तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 18 अप्रैल के बाद कर्मी होटल का घेराव करेंगे। इस दौरान होटल में किसी पर्यटक अथवा कर्मचारी की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाएगी।

सोमवार को भारतीय मजदूर संघ व  उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले होटल मनु महारानी से बर्खास्त किए गए कर्मचारी मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां से कर्मियों ने परिजनों के साथ जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में तमाम संगठनों के साथ ही  भाजपा और आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद कर्मचारियों का शिष्टमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां उन्होंने ज्ञापन देकर जल्द नौकरी बहाली करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बीते 43 दिनों से कर्मी आंदोलनरत है। जिसके बावजूद होटल प्रबंधन द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। 

उन्होंने चेताया कि यदि 17 अप्रैल तक कर्मियों को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया तो 18 अप्रैल से सभी कर्मचारी होटल गेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान होटल के अंदर पर्यटकों और कर्मचारियों की आवाजाही भी रोक दी जाएगी। रैली में मदन गैड़ा, वीरेंद्र खकरियाल, नरेंद्र पपोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, शाकिर अली, भूपाल बिष्ट, हरीश विश्वकर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी