शिक्षा के क्षेत्र में मनोज को मिला अवार्ड

रामनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय मालधन चौड़ के राजनीतिक विज्ञान के सह प्राध्यापक मनोज कुमार ग्लोबल आइकान अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:35 PM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में मनोज को मिला अवार्ड
शिक्षा के क्षेत्र में मनोज को मिला अवार्ड

संस, रामनगर : राजकीय महाविद्यालय मालधन चौड़ के राजनीतिक विज्ञान के सह प्राध्यापक मनोज कुमार को ग्लोबल आइकान अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल आइकान अवार्ड फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक, नेतृत्व क्षमता व उपलब्धि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करता है। इसी साल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद आनलाइन इंटरव्यू दिया गया। मालधन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार को राजनीति विज्ञान में उत्कृष्ट शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सोमवार को फाउंडेशन द्वारा उन्हे आनलाइन प्रमाण पत्र मेल से भेजा गया। इस दौरान मालधन कालेज के पूर्व प्राचार्य बीडी दानी, जसपुर महाविद्यालय के प्रोफेसर जोगेंद्र कुमार ने शुभकामनाएं दी है। मनोज वर्तमान में नेशनल कौसिंल आफ टीचर साइंटिस्ट इंडिया और एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल कौंसिल आफ यंग साइटिस्ट इंडिया संस्था के उत्तराखंड के निदेशक है।

chat bot
आपका साथी