मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

रविवार देर रात्रि को आरोपी अजय कुमार सिंह पुत्र स्व.किशन सिंह निवासी इन्द्रानगर बिन्दुखत्ता थाना लालकुंआ जनपद नैनीताल उम्र 44 वर्ष को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस भी बरामद किये गये। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:54 PM (IST)
मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
मुनस्यारी महोत्सव के दौरान फायर करके रमेश राम पुत्र पाना राम को घायल करके भाग गया था।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। शुक्रवार की रात्रि में जौहार क्लब मैदान  में आयोजित  मुनस्यारी महोत्सव के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पिस्टल से फायर करके रमेश राम पुत्र पाना राम को घायल करके भाग गया था। जिस पर थाना मुनस्यारी में धारा 307 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी तथा सघन चैकिंग अभियान करते हुए रविवार देर रात्रि को आरोपी अजय कुमार सिंह पुत्र स्व.किशन सिंह निवासी इन्द्रानगर बिन्दुखत्ता थाना लालकुंआ जनपद नैनीताल उम्र 44 वर्ष को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस भी बरामद किये गये। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

महोत्सव का समापन, कलाकार और पदाधिकारी सम्मानित 

मुनस्यारी महोत्सव का समापन हो चुका है। समापन अवसर पर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों, समिति के पदाधिकारियों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू थे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से मुनस्यारी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। आने वाले वर्षो में महोत्सव अधिक भव्य होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पांगती ने कहा कि मौसम खराब रहने के बाद भी महोत्सव का संचालन हुआ। महोत्सव में स्थानीय जनता, व्यापारियों सहित सभी वर्ग का सहयोग मिला। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय संस्कृति का प्रचार प्रसार हुआ। कुल मिला कर महोत्सव अपने उद्देश्य में सफल रहा। उन्होंने इस मौके पर महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने वाले कलाकारों, पदाधिकारियों, सामाजिक, सांस्कृतिक  संगठनों और आम जनता का आभार जताया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीराम धर्मशक्तू ने अध्यक्ष राजू पांगती, कुलदीप रावत, दीपू बृजवाल,खुशाल हरकोटिया, होमगार्ड बाला भंडारी, तिकसेन पट्टी के पटवारी कमल उपाध्याय,  जीतू ज्येष्ठा, मुन्ना सयाना, मुन्ना सयाना, लक्ष्मण पांगती लछ बू सहित सभी सांस्कृतिक दलों और विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी