मदन कौशिक की कांग्रेस को नसीहत, पहले राहत में हाथ बटाएं, फिर करें राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता इलाके में पहुंचे। कौशिक ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय आपदा में हाथ बटाने का है राजनीति का नहीं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:07 AM (IST)
मदन कौशिक की कांग्रेस को नसीहत, पहले राहत में हाथ बटाएं, फिर करें राजनीति
कौशिक ने कहा कि राहत बचाव कार्य के लिए पार्टी ने 24 अक्टूबर तक सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर गए। प्रभावितों से मुलाकात की और इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने कुमाऊं संभाग कार्यालय में आपदा सहायता कंट्रेाल रूम का शुभारंभ किया। कौशिक ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय आपदा में हाथ बटाने का है, राजनीति का नहीं।

प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता इलाके में पहुंचे। इसके बाद वह सूर्याजाला गए। जहां सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। फिर पार्टी कार्यालय लौटे कौशिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र वन भूमि है। वहां पर फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। मुआवजे के लिए वह सीएम से बात करेंगे। कौशिक ने कहा कि राहत बचाव कार्य के लिए पार्टी ने 24 अक्टूबर तक सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। वह 23 अक्टूबर को रामनगर के चुकुम क्षेत्र जाएंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दीपक मेहरा, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, गजराज सिंह बिष्ट, तरुण बंसल, उमेश षर्मा, रवि कुरिया आदि शामिल रहे।

राजेंद्र बिष्ट को बनाया कंट्रोल रूम प्रभारी 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावितों की मदद के लिए कुमाऊं के लिए हल्द्वानी संभाग कार्यालय व गढ़वाल के लिए देहरादून में आपदा सहायता कंट्रोल रूम बनाया गया है। हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट इसके प्रभारी होंगे। बिष्ट के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं जो आपदा प्रभावितों की मदद करेंगी। इसके माध्यम से प्रभावितों को राशन, कंबल, बर्तन आदि मुहैया कराए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी