आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सरकार का कार्य सराहनीय : मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सरकार का कार्य सराहनीय है। तत्काल लोगों को मदद पहुंचाई गई। आपदा से पहले ही सरकार अलर्ट रही। समय से व्यवस्था कर रखी गयी थी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:41 PM (IST)
आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सरकार का कार्य सराहनीय : मदन कौशिक
आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सरकार का कार्य सराहनीय : मदन कौशिक

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सरकार का कार्य सराहनीय है। तत्काल लोगों को मदद पहुंचाई गई। आपदा से पहले ही सरकार अलर्ट रही। समय से व्यवस्था कर रखी गयी थी। आपदा से प्रभावितों को तत्काल पहुंचाने वाली आर्थिक यानी अहेतुक सहायता 3800 को बढाने के लिए सरकार से बात की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने आज सिटी क्लब में पत्रकारों को बताया कि मदद के लिए टीमें लगाई गई हैं।जो हजारों को तत्काल बचाया गया।संगठन के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद करें। रोजमर्रा की जो चीजें बर्बाद हो गयी। उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। एक दो दिन रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराई जाएगी।

नियम के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। अन्य दलों की तरह कार्यकर्ता शामिल नहीं हैं। मानवता के आधार पर प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। व्यापारियों का नुकसान हुआ है। आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इससे पहले संजय नगर खेड़ा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी