शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा, 2022 मिशन फतह करने को एकजुट हों कार्यकर्ता

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि 2022 मिशन फतह करने के लिए कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाएं। ऐतिहासिक जीत को दोहराना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:59 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:24 PM (IST)
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा, 2022 मिशन फतह करने को एकजुट हों कार्यकर्ता
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा, 2022 मिशन फतह करने को एकजुट हों कार्यकर्ता

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि 2022 मिशन फतह करने के लिए कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाएं। ऐतिहासिक जीत को दोहराना है। सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जन-जन को बताएं। जिससे एक बार पुन: ऐतिहासकि जीत के लक्ष्‍य को हासिल किया जा सके।   

शहरी विकास मंत्री कौशिक ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक के दौरान कहा कि देश में प्रधानमंत्री की विकास के प्रति सोच को सराहा जा रहा है। देश का विकास हर क्षेत्र में हो रहा है। भाजपा सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। लोग योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। यदि कोई समस्या है तो उसे सरकार के समक्ष रखिए। सरकार समस्याओं को दूर करेगी। 

कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। संगठित होकर 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को फतह करना है। इसके लिए अभी से कमर कस लीजिए। इससे पहले मंत्री का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राजकुमारी गिरी, विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी