पत्नी के साथ रहते हुए आधी उम्र की पड़ोसन के प्यार में पड़ा फैक्ट्री वर्कर, अंजाम खतरनाक

रामनगर के ललितपुर गांव में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी शादीशुदा था। जबकि युवती अविवाहित थी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:20 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:15 PM (IST)
पत्नी के साथ रहते हुए आधी उम्र की पड़ोसन के प्यार में पड़ा फैक्ट्री वर्कर, अंजाम खतरनाक
पत्नी के साथ रहते हुए आधी उम्र की पड़ोसन के प्यार में पड़ा फैक्ट्री वर्कर, अंजाम खतरनाक

रामनगर, जेएनएन : रामनगर के ललितपुर गांव में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी शादीशुदा था। जबकि युवती अविवाहित थी। दोनों के शव पेड़ में एक ही रस्सी से लटके हुए मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ व कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। मृतक युवती के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश कानपुर के रतनपुर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ कन्नू पुत्र वीरेंद्र सिंह पीरूमदारा चौकी के अंतर्गत थारी के समीप नंबर दारपुरी गांव में अपनी पत्नी कंचन व दो बच्चों के साथ पिछले चार साल से रहता था। मृतक किसी फैक्ट्री की गाड़ी चलाता था। उसके पड़ोस में ही एक 20 वर्षीय युवती किराए के मकान में अकेले रहती थी। पुलिस के मुताबिक विवाहित युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। गुरुवार सुबह में सुरेंद्र सिंह पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने साथ ले गया।

सुरेंद्र सिंह की पत्नी गुरुवार दोपहर में पीरूमदारा चौकी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति सुबह से एक युवती को लेकर गया है। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि शाम को किसी ने ललितपुर गांव में आम-लीची के बगीचे में एक युवक व युवती को पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि सैनी, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उनके शव नीचे उतरवाए। इस बीच मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी ने युवक की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर ले आई।

सीओ रामनगर पंकज गैरोला ने बताया कि युवक अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती को घर से लेकर चला गया था। शाम को उनके शव पेड़ पर लटके मिले हैं। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। इस मामले की पूरी तफ्तीश कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी