Nainital Lohri 2021 : दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे त्वानूं लोहड़ी का त्योहार

हल्‍द्वानी में सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई। गुरु की अरदास करते हुए बुजुर्गों ने लोहड़ी जलाई। रेवड़ी तिल डालकर अग्नि को अर्पित कर सभी की खुशहाली की कामना की। लोगों ने एक दूसरे को गाना गाकर बधाई दी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:05 PM (IST)
Nainital Lohri 2021 : दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे त्वानूं लोहड़ी का त्योहार
12 वर्षों से धरमपुरावासी सामूहिक लोहड़ी मना रहे हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : धरमपुरा जन कल्याण समिति ने 250 परिवारों के साथ सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई। गुरु की अरदास करते हुए बुजुर्गों ने लोहड़ी जलाई। मूंगफली दी खुशबू, ते गुड़ दी मिठास, मक्के दी रोटी दे सरसों दा साग, दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे त्वानूं लोहड़ी का त्योहार... गाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

रेवड़ी, तिल डालकर अग्नि को अर्पित कर सभी की खुशहाली की कामना की। बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा नृत्य किया। सुंदरी मुंदरी होय गीत गाकर सभी ने खुशियां बांटी। रोहित व सृष्टि, पारस व मोना ने शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाई। नवजात गुरु फतेह सिंह को समिति ने गिफ्ट दिया। साक्षी लांबा के जन्मदिन पर केक काटा। समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने बताया कि 12 वर्षों से धरमपुरावासी सामूहिक लोहड़ी मना रहे हैं। यहां मक्खन लाल, जगदीश लाल, भीम सेठ, नीलू हजारा, दर्शन लाल, विजय बत्रा, विशु शर्मा, रिशु नंदा, सनी शेट्टी, परमजीत सिंह, राखी हजारा, हिना कविता अरोरा, पूजा अरोरा, प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, उमंग गुलाटी आदि मौजूद रहे।

पंजाबी जनकल्याण समिति ने रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में लोहड़ी पर्व मनाया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रसाद बांटा गया। यहां संस्था अध्यक्ष प्रेम मदान, संरक्षक सुभाष मोंगा, महामंत्री डा. अतुल राजपाल, प्रदीप सबरवाल, दिनेश मानसेरा, राजीव वाही, मुकेश ढींगरा, अवनीश राजपाल, रीना मानसेरा, उमंग वासुदेवा, अनिमेष गिरधर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी