काउंटिंग शुरू, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ी, देर शाम तक आएंगे महापौर के नतीजे

लालकुआं व कालाढूंगी नगर निकायों की मतगणना एमबी इंटर कॉलेज में शुरू हो चुकी है। कर्मचारी बैलट बॉक्स को खोलने के बाद मतदान पर्चियों को छांटने में लगे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:48 AM (IST)
काउंटिंग शुरू, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ी, देर शाम तक आएंगे महापौर के नतीजे
काउंटिंग शुरू, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ी, देर शाम तक आएंगे महापौर के नतीजे

ल्द्वानी, जेएनएन : लालकुआं व कालाढूंगी नगर निकायों की मतगणना एमबी इंटर कॉलेज में शुरू हो चुकी है। कर्मचारी बैलट बॉक्स को खोलने के बाद मतदान पर्चियों को छांटने में लगे हैं। प्रत्याशियों के एजेंट भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा रामनगर नैनीताल में भी मतगणना का काम शुरू हो गया है। हल्द्वानी में मेयर के 9 प्रत्याशी मैदान में है। 60 वार्डों से 304 पार्षद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 13 दावेदार है , जबकि सभासद के लिए 69 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। रामनगर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष के लिए तीन सभासद के लिए 96 दावेदार हैं। नगरपालिका भवाली अध्यक्ष के लिए पांच सभासद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में है। नगर पंचायत भीमताल में अध्यक्ष पद के लिए 8 व पार्षद पद के लिए 32 दावेदार मैदान में है। नगर पंचायत कालाढूंगी में अध्यक्ष के लिए 6 और पार्षद के लिए 32 दावेदार हैं।  नगर पंचायत कालाढूंगी में अध्यक्ष पद के लिए छह और पार्षद प्रत्याशियों के लिए 30 दावेदार हैं। इनके चुनावी भविष्य का फैसला होने के लिए बैलेट बॉक्स खुलने लगे हैं।

कुमाऊं के 37 निकायों में बढ़ी प्रत्‍याशियों की बेचैनी
कुमाऊं के 37 निकायों में हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शहर का सरजात कौन होगा, वार्ड की कमान किसे मिलेगी और किसके हाथ मायूसी लगेगी, इसका फैसला देर शाम तक हो जाएगा। नैनीताल जिले की सात निकायों के लिए 633 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य रविवार को बैलेट बॉक्स में बंद हुआ था।

कुमाऊं की हॉट शीट है हल्‍द्वानी
हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट जिले ही नहीं बल्कि कुमाऊं मंडल के लिहाज से भी अहम है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश स्तरीय दिग्गजों के लिए भी हल्द्वानी सीट अहम मानी जा रही है। लिहाजा सभी की निगाहें मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों पर लगी हैं। हल्द्वानी मेयर सीट पर भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आप पार्टी समेत 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 60 वार्डों से 304 पार्षद प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य दाव पर है। नैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष सीट के लिए सर्वाधिक 13 दावेदार हैं। जबकि सभासद के लिए 69 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

इन निकायों के आंकड़ों पर करिए गौर
रामनगर नगरपालिका सीट पर अध्यक्ष के लिए 3, सभासद के लिए 96 दावेदार हैं। नगरपालिका भवाली अध्यक्ष के लिए 5, सभासद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत भीमताल में अध्यक्ष, सभासद के लिए क्रमश: 8 व 32, नगर पंचायत लालकुआं में 6 व 32 और नगर पंचायत कालाढूंगी में 6 व 30 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक, अल्मोड़ा में सबसे कम हुआ है मतदान

कुमाऊं में निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई है। कुमाऊं के छह जिलों में 37 निकायों के लिए हुए मतदान में 70 फीसद वोटिंग हुई। इसमें सबसे बड़ा जिला ऊधमसिंह नगर मतदान में भी आगे रहा। यहां 15 निकायों के लिए सर्वाधिक 80.81 फीसद मतदान हुआ। यहीं की महुआखेड़ागंज नगर पंचायत में सर्वाधिक 90.01 फीसदी मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। जबकि अल्मोड़ा में सबसे कम 58.82 फीसद मतदान हुआ। जिले की अल्मोड़ा नगर पालिका सीट से मतदान का प्रतिशत भी सबसे कम 56.05 फीसद रहा।

कुमाऊं में निकायवार मतदान प्रतिशत

जिला पिथौरागढ़  : 63.86

पिथौरागढ़ नपा  61.67

डीडीहाट नपा   75.26

धारचूला नपा    56.19

गंगोलीहाट नपं   70.58

बेरीनाग नपं     72.76

जिला बागेश्वर : 70.02

बागेश्वर नपा : 69.36

कपकोट नपं  : 73.69

जिला अल्मोड़ा : 58.82

अल्मोड़ा नपा : 56.05

चिलियानौला नपा  : 71.33

द्वाराहाट   नपं : 68.67

भिकियासैंण नपं  : 65.61

जिला चम्पावत : 71.93

चम्पावत नपा  : 68.04

टनकपुर नपा   : 71.90

बनबसा नपं   : 79.08

लोहाघाट नपं  : 69.81

जिला ऊधमसिंह नगर : 80.81

रुद्रपुर निगम   : 68.91

काशीपुर निगम : 70.02

खटीमा नपा  : 73.98

सितारगंज नपा : 76.57

किच्छा नपा : 77

गदरपुर नपा : 81.25

जसपुर नपा : 73

केलाखेड़ा नपं : 87.07

महुआडाबरा नपं : 87.12

सुल्तानपुर पट्टी नपं : 83.67

महुआखेड़ागंज नपं : 92.01

दिनेशपुर नपं : 87.51

गुलरभोज नपं : 84.09

शक्तिगढ़ नपं : 84.70

नानकमत्ता नपं : 83.81

जिला नैनीताल : 74.05

हल्द्वानी निगम  : 76

रामनगर नपा : 72.40

नैनीताल नपा : 63.84

भवाली नपा  : 71.76

भीमताल नपं : 65.22

लालकुआं नपं  : 83.75

कालाढूंगी नपं : 85.41

यह भी पढ़ें : कुमाऊं की हॉट सीट हल्द्वानी में कांग्रेस, रुद्रपुर-काशीपुर में अपनों से जूझी भाजपा

chat bot
आपका साथी