हल्द्वानी शहर से गांव तक रातभर बिजली गुल, परेशान रहे लोग

शुक्रवार की रात नौ बजे से हवाएं चलना शुरू हो गया था। हवाएं तेज चलने पर ऊर्जा निगम ने एहतियातन बिजली की सप्लाई कमलुवागांजा स्थित मुख्य बिजली घर से बंद कर दी थी। वहीं आदर्श नगर फूलचौड़ और रामपुर रोड की कई कालोनियों में फाल्ट से बिजली गुल हो गयी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:27 PM (IST)
हल्द्वानी शहर से गांव तक रातभर बिजली गुल, परेशान रहे लोग
सुबह ऊर्जा निगम ने शिकायत आने पर आपूर्ति बहाल की।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बीती रात तेज हवाएं चलने से शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर बिजली गुल रही। वहीं तड़के साढ़े तीन बजे टीपीनगर बिजली घर की इनकमिंग केबल ब्लास्ट हो गयी। सुबह 10 बजे तक ऊर्जा निगम वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कर पाया। हालांकि इनकमिंग केबल की मरम्मत में दोपहर तक का समय लगने की संभावना ऊर्जा निगम जता रहा है।

शुक्रवार की रात नौ बजे से हवाएं चलना शुरू हो गया था। हवाएं तेज चलने पर ऊर्जा निगम ने एहतियातन बिजली की सप्लाई कमलुवागांजा स्थित मुख्य बिजली घर से बंद कर दी थी। वहीं आदर्श नगर, फूलचौड़ और रामपुर रोड की कई कालोनियों में लोकल फाल्ट आने से बिजली गुल हो गयी। इसके साथ ही गौलापार क्षेत्र में भी जगह-जगह लोकल फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही। रातभर ऊर्जा निगम के इंजीनियर व श्रमिक लोकल फाल्ट दूर करने में जुटे रहे। वहीं कई स्थानों से लोगों के शिकायत नहीं करने पर रातभर बिजली नहीं सुचारू हो पायी। सुबह ऊर्जा निगम ने शिकायत आने पर आपूर्ति बहाल की।

वहीं ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता ग्रामीण दीनदयाल पांगती ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे टीपीनगर बिजली घर की इनकमिंग केबल में ब्लास्ट हो गया। इससे इस बिजली घर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गयी। तड़के से ही ऊर्जा निगम के इंजीनियर व श्रमिक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे। 10 बजे तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली की आपूर्ति सुचारू की गयी। वहीं इनकमिंग केबल में ज्वाइंट किट लगाने का काम कराया जा रहा है। दोपहर तक किट लगाकर स्थायी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता डीके बिष्ट ने बताया कि तेज हवाएं चलने से गौलापार क्षेत्र में लोकल फाल्ट आने से बिजली गुल रही। रात से सुबह तक सभी फाल्ट की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गयी थी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी